पहली बार मम्मी करीना के साथ निकले 'छोटे नवाब'.. सुपरक्यूट PICS
करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर पहली बार आउटिंग पर निकलीं और उनकी तस्वीरें आप भी देखते रह जाएंगी।
करीना कपूर जब से प्रेग्नेंट हुईं और मां बनीं लगातार सुर्खियों में हैं। कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी एक्टिव लाइफ को लेकर। करीना कपूर ने दिसंबर में बेटे को जन्म दिया और तैमूर भी जन्म के बाद अपने नाम के कारण काफी सुर्खियों में रहे। बृहस्पतिवार रात करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर पहली बार आउटिंग पर निकली।
करीना कपूर के साथ तैमूर अली खान और साथ में दो महिलाएं भी थी। तैमूर इन्हीं में से एक महिला की गोद में थे। तैमूर की तस्वीरें वाकई इतनी क्यूट है कि आप भी देखते रह जाएंगे। ऐसा लग रहा है वो भी इस आउटिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।

तैमूर के साथ करीना कपूर भी हैं। और उनकी नजरें भी अपने बेटे से हट नहीं रही थी। तैमूर फिलहाल तीन महीने के हैं और हाल में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। सैफ ने तैमूर की तस्वीर अपनी व्हाट्सअप की Display picture बना रखी थी।
सैफ अली खान ने पहले भी कहा है कि उन्हें तैमूर की तस्वीरें मीडिया में लीक होने से कोई प्रॉब्लम नहीं है। उनका इरादा तैमूर को मीडिया से छिपाने या बचाने का नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि "करीना नजर में विश्वास करती है और वो नहीं चाहती थी कि तैमूर की तस्वीर आए लेकिन मैं नजर में विश्वास नहीं करता क्योंकि ऐसा होता तो करीना हॉस्पिटल में होती। "


Click it and Unblock the Notifications

