Bollywood Highlits: बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड का वार, करीना कपूर का ब्राइडल लुक वायरल

kareena-kapoor-stuns-as-masaba-gupta-bride-bigg-boss-17-first-weekend-ka-vaar-bollywood-live-updates

Entertainment Live Updates, 21st October: नए दिन की शुरुआत हो चुकी है और एंटरटेनमेंट की दुनिया रोमांचक खबरों से गुलजार है। अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवान' के बाद, सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार शाम को मुंबई में एक निजी फंक्शन में शाहरुख खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी को साथ में देखा गया। वहीं, डिजाइनर मसाबा गुप्ता के ब्राइडल कलेक्शन में करीना कपूर को देखकर फैंस हैरान हैं। दुल्हन बनीं करीना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा, सलमान खान का शो बिग बॉस 17 हर गुजरते दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। पिछली रात (20 अक्टूबर) को, नील भट्ट और विक्की जैन के बीच तीखी झड़प हो गई। वहीं, अब शो का पहला वीकेंड का वॉर होने वाला है, जहां सलमान खान दो कंटेंस्टेंट पर गुस्सा उतारते दिखेंगे।

LIVE Feed
  • Oct 21, 2023 7:18 PM

    'डंकी' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब नहीं होगी शाहरुख खान और प्रभास के बीच टक्कर

    Dunki Release Date: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी खबरों में थी क्योंकि फिल्म साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली थी। ऐसे में अब शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है और नई रिलीज डेट आ गई है।

  • Oct 21, 2023 6:42 PM

    Bigg Boss 17: "तुम लोग हो कौन? तुम रोज हमारी वजह से..." अंकिता के बयान पर अर्जुन को आया गुस्सा

    Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 17 शुरु हो गया है। शुरु होने के बाद से शो में हलचल देखने को मिल रही है। इस बार शो में कई सारे यूट्यूबर्स और टीवी जगत के मशहूर सितारें पहुंचे हैं, जिसमें से अंकिता लोखंडे भी हैं। शो के बीच में अंकिता की लड़ाई हो गई एक यूट्यूबर से जिसके बाद उन्होंने एक बयान दे दिया जो कि लाइमलाइट मे आ गया है।

  • Oct 21, 2023 5:59 PM

    बेटी ईशा के साथ दुर्गा पंडाल पहुंची हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी से भी की मुलाकात

    दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी हाल ही में बेटी ईशा देओल के साथ दुर्गा पंडाल में माता रानी के जर्शन करने के लिए पहुंची। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। हेमा मिली और ईशा इस दौरान साड़ी पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दी और उन्होंने पंडाल में रानी मुखर्जी से मुलाकात की।

  • Oct 21, 2023 5:55 PM

    शरवरी वाघ पर प्यार लुटाती रानी मुखर्जी, वीडियो वायरल

    रानी मुखर्जी दुर्गा पंडाल पहुंची तो सोशल मीडिया पर उनके लुक ने कहर ही ढा दिया। इस दौरान रानी मुखर्जी वहां मौजूद सभी लोगों से बेहद प्यार से बातचीत करती और खुशी के पल बिताती दिखाई दीं। इसी बी अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ रानी मुखर्जी का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में रानी मुखर्जी शरवरी पर खूब प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं।

  • Oct 21, 2023 5:34 PM

    बेमौत मर रहे बच्चों पर भावुक स्वरा बेटी को उठाकर बोलीं- अगर तुम गाजा में पैदा हुई होती तो

    स्वरा भास्कर ने इजरायल और हमास में चल रहे युद्ध के बीच एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इजरायल और हमास की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। इस लड़ाई में अबतक दोनों तरफ से 6000 से ज्यादा लोग बेमौत मारे जा चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी से साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने में ये चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि अगर उनकी बेटी राबिया गाजा में पैदा हुई होती तो क्या होता।

  • Oct 21, 2023 4:48 PM

    शिल्पा शेट्टी से अलग हुए राज कुंद्रा? पहली ही फिल्म की रिलीज से पहले किया सेपरेशन का ऐलान

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम उन जोड़ियों में शुमार है जिन्होंने कठिन से कठिन समय में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और हर मुश्किल को दूर कर दिया। लेकिन अब राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर ऐसा ऐलान कर दिया है जिसके कारण इस कपल के सेपरेशन और तलाक के चर्चे उठ खड़े हुए हैं।

  • Oct 21, 2023 4:16 PM

    बैकलेस गाउन पहनकर Nia Sharma ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, फैंस हुए दीवाने

    टीवी जगत की फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही अपने काम, अपने स्टाइल और अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। निया शर्मा हमेशा ही अपने फोटोज और वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर रहती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में इसी तरह से निया शर्मा ने फिर से अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

  • Oct 21, 2023 3:30 PM

    सुनहरी साड़ी में दुर्गा पांडाल पहुंची रानी मुखर्जी, लोग बोले- बस इन्ही तस्वीरों का ही तो था इंतजार

    बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटीज इन दिनों दुर्गा पंडाल में दुर्गा पूजा करती और अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती दिखाई दे रही है। अभिनेत्री काजोल के बाद अब एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी दुर्गा पंडाल में बेहद खूबसूरत अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं। रानी मुखर्जी के पहुंचते ही हर किसी की नजरें उन्ही पर थम गईं। रानी मुखर्जी हर साल ही दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचती हैं और हर किसी को उनके दुर्गा पूजा लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस बार भी रानी मुखर्जी दुर्गा पांडाल में पहुंची तो उनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया।

    सुनहरी साड़ी में दुर्गा पांडाल पहुंची रानी मुखर्जी, लोग बोले- बस इन्ही तस्वीरों का ही तो था इंतजार
  • Oct 21, 2023 2:49 PM

    24 अक्टूबर से एनटीआर जूनियर स्टारर 'देवरा' का दूसरा शेड्यूल शुरू करेंगी जान्हवी कपूर

    'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल', 'रूही' और 'बवाल' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर 24 अक्टूबर को अपनी अंडर-प्रोडक्शन फिल्म 'देवरा' के दूसरे शूट शेड्यूल की शुरुआत करेंगी। फिल्म में एनटीआर जूनियर भी हैं, जिन्होंने अपनी ऐतिहासिक फिक्शन फिल्म 'आरआरआर' से वैश्विक सफलता दर्ज की थी। एक सूत्र के मुताबिक, जान्हवी 24 अक्टूबर को एनटीआर जूनियर के साथ 'देवरा' के लिए दूसरा शूट शेड्यूल शुरू करेंगी। अभिनेत्री ने पहले शेड्यूल की शूटिंग केवल 3 दिनों के लिए की थी। वह अक्टूबर से गोवा में प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी और शूटिंग शेड्यूल लगभग 3 से 4 महीने यानी जनवरी तक बढ़ाया जाएगा।

  • Oct 21, 2023 2:23 PM

    उर्फी जावेद ने इस बार शेयर की नीहायत ही प्राइवेट तस्वीरें

    उर्फी जावेद ने इस बार टॉवल लुक फैंस के साथ शेयर किया है। उर्फी की इस तस्वीर को देखकर साफ है कि जैसे ये हसीना हाल ही में शावर लेकर आई हो और उन्होंने अपने प्राइवेट तस्वीर को फैंस को टीज करने के लिए शेयर कर दिया हो। इस तस्वीर में उर्फी एक टॉवल सिर पर लपेटे तो दूसरी बदन पर बांधे दिखाई दे रही है। इसके साथ ही ये हसीना कैमरे में बिंदास अंदाज में पोज देते हुए अपनी ही तस्वीर क्लिक करती दिखाई दे रही है।

    उर्फी जावेद ने इस बार शेयर की नीहायत ही प्राइवेट तस्वीरें
  • Oct 21, 2023 1:40 PM

    यारियां 2 बॉक्स ऑफिस- पहले दिन ही हाल बेहाल

    यारियां ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को 60 लाख के लगभग का कलेक्शन दिया है। जाहिर है दर्शकों ने फिल्म पूरी तरह से नकार दिया है। बता दें, यारियां 2 सुपरहिट मलयालम फिल्म 'बैंगलोर डेज' की हिंदी रीमक है।

  • Oct 21, 2023 1:34 PM

    टाइगर 3 से गाने से सलमान खान ने शेयर की कैटरीना की झलक

    टाइगर 3 के गाने "लेके प्रभु का नाम" में कैटरीना कैफ के 7 स्मोकिंग लुक हैं और उनका कहना है कि लेके प्रभु का नाम उनके पूरे करियर के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। गाने से 2 लुक सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा- Kat you have killed it! 🔥🔥🔥 Always a pleasure to dance with you 🤗

  • Oct 21, 2023 12:40 PM

    औंधे मुंह गिरी टाइगर श्रॉफ की गणपत, जानें ओपनिंग कलेक्शन

    विकास बहल के निर्देशन में बनी गणपत को समीक्षकों समेत दर्शकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 2.50 करोड़ की कमाई की है। बता दें, यह टाइगर श्रॉफ की सबसे कम ओपनिंग कलेक्शन देने वाली फिल्म बन चुकी है।

  • Oct 21, 2023 11:36 AM

    शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक साथ पार्टी में आए नजर

    शुक्रवार रात मुंबई में एक निजी कार्यक्रम में शाहरुख खान और फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को साथ देखा गया। शाहरुख ने काले रंग का सूट पहन रखा था, जबकि राजकुमार हिरानी ने स्टाइलिश गहरे लाल रंग की स्लीवलेस जैकेट के नीचे एक सफेद शर्ट पहनी हुई थी। बता दें, डंकी की रिलीज से पहले दोनों को यूं साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। डंकी इस साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

  • Oct 21, 2023 11:04 AM

    आमिर खान की बेटी के सगाई की अनदेखी तस्वीरें

    आमिर खान की बेटी इरा खान ने नुपुर शिखारे के साथ अपनी सगाई की यादें शेयर की हैं। इनमें इरा के माता-पिता, आमिर खान और रीना दत्ता के साथ-साथ नुपुर की डांस करते हुए तस्वीरें हैं। बता दें, इरा अगले साल यानि की 2024 की जनवरी में शादी करने वाली हैं।

  • Oct 21, 2023 10:01 AM

    दुर्गा पूजा पंडाल में इस अंदाज में नजर आईं काजोल

    दुर्गा पूजा उत्सव पूरे जोरों पर है और बॉलीवुड सितारे भी त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस दफा भी दुर्गा पूजा पंडाल में मां के दर्शन के लिए पहुंचीं। जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Oct 21, 2023 9:00 AM

    बिग बॉस 17: सलमान खान करेंगे पहला वीकेंड का वार

    बिग बॉस 17 की शुरुआत हुए एक हफ्ता गुजर चुका है.. और मेजबान सलमान खान आज रात (21 अक्टूबर) सीजन के पहले वीकेंड का वार एपिसोड की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैसा कि प्रोमो में दिखाया गया है, वह एक्स कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार पर गुस्सा करते नजर आएंगे। साथ ही शो में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत का प्रमोशन करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X