मैडम तुसाद का हिस्सा बनीं करीना कपूर ने जताई खुशी

खुद करीना ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। अपनी मूर्ति को देखकर खुद करीना काफी हैरान थीं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मूर्तियां यहां लगी चुकी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी औऱ आयरन लेडी इंदिरा गांधी के साथ इस म्यूजियम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस सूची में स्थान बना चुके हैं। पूरी दुनिया इधर लगे बुत को सम्मान के रूप में देखती है।
आपको बता दें कि केवल बॉलीवुड में ही काम करने के कारण नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी समाज सेवा के कारण उन्हें यह सम्मान मिला है। उनके खास योगदानों में साल 2004 में सुनामी पीडि़तों के लिए फंड जुटाना और मध्य प्रदेश के चंदेरी गांव का गोद लेना है, यही नहीं करीना यूनेस्को के साथ सर्व शिक्षा अभियान को आगे बढ़ाने में भी साथ आई और उन्होने महिला हिंसा के खिलाफ भी जोरदार पहल की है। अपने इस सम्मान पर करीना बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित नजर आयीं।


Click it and Unblock the Notifications











