पार्क में मस्ती करते नजर आए तैमूर..तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप
Recommended Video

अाज ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की लेटेस्ट तस्वीर की, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पार्क में खेलते नजर आ रहे हैं। और देखिए तो ज़रा तैमूर की मुस्कान को..इसे देखकर आप भी बस यही कहेंगे उफ्फ!
तैमूर वाकई इन तस्वीरों में इतने क्यूट लग रहे हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। वो भी ऐसा लग रहा है कि पार्क में काफी इंज्वॉय कर रहे हैं। तैमूर अपनी देखभाल करने वाले लोगों के साथ भी काफी इंज्वॉय कर रहे हैं। ये तस्वीरें वाकई बेहद प्यारी हैं।

तैमूर अक्सर कभी घर की बालकनी में तो कभी प्ले डेट पर तुषार कपूर के बेटे साथ जाते रहते हैं। तैमूर अभी से ही किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। आपको बता दें कि 20 दिसंबर को तैमूर 1 साल के होने जा रहे हैं। उनके जन्मदिन के बारे में करीना कपूर ने खुलासा किया है कि ये बिल्कुल निजी तरीके से होगा।
करीना कपूर ने कहा था कि वो चाहती हैं कि तैमूर अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाएं और ये बिल्कुल प्राइवेट फंक्शन हो।


Click it and Unblock the Notifications
