..................... kareena kapoor son Jeh Ali Khan turns 3 Raha kapoor Inaaya attend birthday party, see photos - Hindi Filmibeat

3 साल के हुए करीना के लाडले Jeh, बर्थडे पार्टी में आईं राहा-इनाया, देखें PHOTOS

kareena kapoor

kareena kapoor son Jeh Ali Khan turns 3: करीना कपूर अपने घर में कोई भी पार्टी रखती हैं वह लाइमलाइट में आ ही जाती है। क्योंकि आधे से ज्यादा बॉलीवुड गलियारा बेबो के घर होता है। बता दें कि आज करीना कपूर के लाडले बेटे जेह अली खान का तीसरा जन्मदिन है और इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए करीना कपूर ने एक बड़ी पार्टी अपने घर पर ही रखी है। इस पार्टी में इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां देखने को मिल रही हैं तो चलिए इंतजार किस बात का है देखते हैं बर्थडे पार्टी की तस्वीरें।

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना और सैफ कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। ग्रीन ब्लेजर और जींस में करीना का लुक देखने लायक है वहीं सैफ अली खान कुर्ते और पैंट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि पार्टी में सोनम कपूर अपने बेटे वायु को लेकर आईं थीं। हालांकि उन्होंने अपने बेटे के का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन इस पार्टी में सोनम कपूर का लुक देखने लायक है। वन पीस ड्रेस में सोनम काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बड़े भाई का बर्थडे हो और छोटी बहन ना जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। बता दें कि पार्टी में राहा कपूर भी शामिल हुई थीं। रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ ट्यूनिंग सेट करते दिखे। जहां रणबीर ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में नजर आए वहीं राहा कपूर ब्लैक कलर की फ्रांक में नजर आईं। डैडी और बेटी का ये खास बॉन्ड फैन्स को बेहद पसंद आया फैन्स और सितारों ने सभी ने राहा की जमकर तारीफ की।

बता दें कि पार्टी में सोहा अली खान बेटी इनाया के साथ नजर आईं। नेहा धूपिया भी अपने बेटे के साथ पार्टी में दिखीं। इतना ही नहीं दादा रणधीर कपूर बुआ सबा अली खान समेत कई सितारों ने पार्टी में धूम मचाई। बता दें कि पार्टी के हेड यानी की जेह अली खान भी खास अंदाज में दिखे सूट-बूट में जेह अली खान ने पार्टी में रौनक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X