बिपाशा बसु की इस हरकत पर करीना कपूर ने जड़ दिया था मुंह पर तमाचा, शूटिंग के दौरान हुई थी कैट फाइट

बॉलीवुड की दुनिया में बहुत ग्लैमर है। आए दिनों फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ना कुछ होता रहता है। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार के किस्सों के साथ ही ब्रेकअप के किस्से भी काफी चर्चे में रहते हैं, लेकिन तकरार के किस्से उससे भी ज्यादा सुनने को मिलते हैं। बॉलीवुड में जितना प्यार देखने को मिलता है उतना ही विवाद भी देखने को मिलता है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड का एक ऐसा किस्सा जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
यह विवाद किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड की दो पॉपुलर हसीनाओं का विवाद है जिनका नाम है बिपाश और करीना। वैसे तो दोनों हसीनाएं अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन एक बार दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करती हैं। दोनों का ये झगड़ा किसी बड़ी बात को लेकर नहीं बल्कि एक छोटी सी बात को लेकर हुआ था, लेकिन बाद में यह विवाद काफी बढ़ गया था।
यह बात साल 2001 की है। जब करीना कपूर और बिपाशा फिल्म 'अजनबी' के की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच कॉस्टयूम को लेकर झगड़ा होना शुरू हो गया। करीना कपूर गुस्से से लाल हो गई थीं और अपना आपा खो बैठी थीं उन्होंने बिपाशा को काली बिल्ली कह दिया था। बात यहीं नहीं रुकी करीना ने गुस्से में आकर बिपाशा के मुंह पर तमाचा भी जड़ दिया था। दोनों का ये कोल्ड वॉर काफी लंबा चला था।
कहा ये जाता है कि करीना कपूर ने बिपाशा के उस समय रहे बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम को लेकर भला बुरा कह दिया था। इस हादसे के बाद बिपाशा ने एक इंटरव्यू भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि करीना ने उस दौरान बात को बढ़ा दिया था। वहीं इस हादसे को लेकर करीना ने कहा था कि मुझे लगता है कि उन्हें अपनी एक्टिंग पर भरोसा नहीं है। इसीलिए चार पेज के इंटरव्यू में तीन पेज तो उन्होंने मेरे बारे में ही बात की है।
इसके बाद भी यह मामला रुका नहीं। जिसके बाद करीना कपूर ने बयान दिया था कि वह बिपाशा के एक्स बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम के साथ कभी काम नहीं करेंगी। क्योंकि वह 'एक्सप्रेशनलेस' हैं। करीना की इस बात को सुन बिपाशा को गुस्सा आया था उन्होंने भी कॉफी विद करण में कहा था कि करीना के पास कुछ ज्यादा ही एक्सप्रेशन हैं। इस घटना के कई साल बाद करीना कपूर ने बिपाशा को सैफ के जन्मदिन पर बुलाया था और दोनों की कैट फाइट शांत हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











