जूतों का नशा है करीना को
अभिनेत्री करीना कपूर को लगता है कि युवा चमकीले और रंगीन जूते के पहनावे को लेकर लगातार प्रयोग करते रहते हैं। लेकिन वह कहती हैं कि उन्हें जूते के पहनावे को लेकर बहुत ज्यादा प्रयोग करना पसंद नहीं है।

जूता ब्रांड 'मेट्रो शूज' के लिए फोटोशूट के दौरान 32 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया, "मैं प्रयोग करती हूं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। लेकिन मैं सोचती हूं कि मौजूदा पीढ़ी अलग-अलग रंग वाले जूते पसंद करती है। वे काले रंग के कपड़ों के साथ गुलाबी या पीले रंग के जूते पहनते हैं।"
उन्होंने कहा, "यदि आप अपने पहनावे में कुछ अलग धारण करना चाहते हैं तब आप चमकीले रंगीन जूते पहन सकते हैं।" फिलहाल करीना इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार' में की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications