बड़ा स्टार व निर्देशक देखकर फिल्म साइन करती हैं करीना कपूर!
करीना को पूछना चाहिए कि फिल्म क्या है, ना कि फिल्म में कौन है
कुछ ही समय पहले करन जौहर के शो कॉफी विद करने में अनुराग कश्यप बतौर मेहमान आए थे और उन्होंने अपने रैपिड फायर राउंड के दौरान करीना कपूर को नसीहत देने के बारे में पूछे जाने पर कहा था- "अगली बार जब करीना किसी फिल्म के बारे में बात करने जाएं तो ये ना पूछें कि फिल्म में कौन है, उन्हें ये पूछना चाहिए कि फिल्म क्या है, किस बारे में है।"
सलमान, शाहरुख, आमिर के साथ ही कंफरटेबल हैं करीना
यानी कि अनुराग ने ये साफ कर दिया कि करीना फिल्म तभी साईन करती हैं जब उन्हें ये पता चलता है कि फिल्म में कोई बड़ा स्टार है। वैसे करीना ने भी ये तो साफ कह ही दिया कि वो ये देखकर फिल्म साइन करती हैं कि फिल्म का निर्देशक कौन है और फिल्म में कौन से कलाकार काम कर रहे हैं। अब इस बात से आप कई सारी बातें निकाल सकते हैं।
हो सकता है कि करीना को इस बात विश्वास ना हो कि वो अकेले अपने दम पर फिल्म को हिट करा सकती हैं, या फिर हो सकता है कि वो अनुराग कश्यप को करीना बेहतर निर्देशक नहीं मानतीं। अब बात तो जो भी हो लेकिन ये तो सच है कि करीना को सलमान, शाहरुख, आमिर, रितिक, अक्षय और अजय जैसे सुपरस्टार्स के साथ ही काम करने की चाह है।


Click it and Unblock the Notifications












