सैफ की हमशकल्स पिटी, अब देखिए करीना की कॉमेडी
करीना कपुर अपनी फेवरिट हैं, ये तो हम सब जानते हैं लेकिन अब वो सबकी फेवरिट हो जाएंगी। कोई डाउट मत रखना। दरअसल रांझणा और तनु वेड्स मनु फेम आनंद एल राय ने करीना को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है और करीना इसमें कॉमेडी करती नज़र आएंगी। हां हमें पता है कि हमशकल्स में सैफ की कॉमिक टाइमिंग ने आपको बहुत इरिटेट किया है लेकिन ज़रा वो दौर याद कीजिए जब करीना अपनी ओवरएक्टिंग से ही सीन को मज़ेदार बना देती थी।
नहीं याद आया?? कभी खुशी कभी गम का तुम्हें कोई हक नहीं बनता कि तुम इतनी खूबसूरत दिखो...या फिर मैं प्रेम की दीवानी हुं का भटके पंछी, या मुझसे दोस्ती करोगे का टाइटल ट्रैक, या खुशी में फरदीन खान के साथ उनका रोमांस ...खैर लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन इन सब फिल्मों में करीना की ओवरएक्टिंग ने आपको हंसाया ज़रूर होगा। तो ये तो मानते हैं न कि करीना को कॉमेडी करने के लिए ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत नहीं होगी।
पढ़िए: क्या है करीना - शाहिद और आलिया का कनेक्शन
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो करीना की यह फिल्म 2015 में आएगी। और पूरी फिल्म की कहानी करीना पर है। इसका मतलब करीना ही इस फिल्म की हीरो है। वैसे भी आनंद राय अपनी हीरोइनों में कॉमेडी का पुट ज़रूर डालते हैं फिर चाहे वो तनु वेड्स मनु की तनु शर्मा हो या रांझणा की बिंदिया। ऐसे में पूरी कॉमे़डी फिल्म वो भी करीना वाली...सैफ की भाषा में बोलें तो woooooooooow (Donald Duck की आवाज़ के साथ)
पढ़िए: अगर गीत की नहीं छूटती ट्रेन तो नगाड़ा नहीं बजा पाते शाहिद


Click it and Unblock the Notifications
