5 करोड़ रूपये में करीना बेचेंगी 'कोल्ड ड्रिंक'
करीना कपूर ने विज्ञापन जगत में बहुत बड़ा हाथ मारा है उन्होंने हाल में ही एक लेमोनेड ब्रांड के साथ 5 करोड़ की डील साइन की है। आपको बताते चलें कि कैटरीना कैफ, असिन भी सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन के साथ जुड़ी हुई हैं।करीना की लगातार आ रही हिट फिल्मों के चलते ही उन्हें कई सारे विज्ञापन मिले हैं।

करीना के पास करीब 16 ब्रांड हैं। यही नहीं करीना ने मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन भी साइन की है। इस फिल्म के लिए करीना को आठ करोड़ रुपए दिए गए हैं जो कि किसी अभिनेत्री की लिए सबसे बड़ी रकम है।
सूत्रों के मुताबिक करीना के पास अभी बहुत फिल्में हैं और वह चाह रही हैं वह अपने सभी विज्ञापनों को भी सही समय दे सकें। कैट और असिन भी सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन करती हैं और दोनों के विज्ञापन बहुत लोकप्रिय भी हो चुके हैं।
तो ऐसे में करीना भी चाहेंगी कि उनका भी यह विज्ञापन फेमस हो जाए और उन्हें माल भी मिलता रहे। बॉलीवुड में करीना इस विज्ञापन के साथ आज सबसे टॉप पर पहुंच गईं हैं। कैटरीना कैफ को विज्ञापन के लिए करीब 4-5 करोड़ रुपए दिये जाते हैं।
इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा 3.5 करोड़ रुपए, दीपिका पादुकोण 2-3 करोड़ रुपए, माधुरी दीक्षित 1-2 करोड़ रुपए, विद्या बालन 1-2 करोड़ रुपए और अनुष्का शर्मा एक विज्ञापन के 80 लाख रुपए लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications