रैंप पर उतरेंगी करीना कपूर खान!
करीना कपूर ने शादी के बाद किसी भी प्राइवेट पार्टी में परफॉर्म करने से इंकार कर दिया था और साथ ही ये भी कहा कि वो अब किसी भी फिल्म में बिकनी नहीं पहनेंगी। शादी के बार ये पहली बार होगा जब करीना कपूर किसी रैंप पर वॉक करती नज़र आएंगी। वैसे कुछ ही दिन पहले ये खबर आई थी कि सोहा अली खान ने मीडिया के सामने ये स्वीकार किया कि उनके भाई यानी सैफ अली खान थोड़े परंपरावादी सोच वाले इंसान हैं। हालांकि सोहा ने ये भी कहा कि उनके घर में किसी पर भी किसी तरह की पाबंदी नहीं है। अगर करीना ने इस तरह की कोई बात कही है तो ये उनका खुद का फैसला होगा।
लेकिन अगर खबरों की मानें तो पिछले कुछ महीनों से ये भी खबर आ रही थी कि करीना कपूर खान का बोल्ड होना उनके ससुराल वालों को पसंद नहीं आ रहा था इसलिए उनपर कुछ पाबंदियां लगा दी गयीं। हालांकि करीना की सासूमां जो कि खुद भी शादी के बाद काम करती रहीं ने करीना पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई लेकिन करीना के पति और छोटे नवाब सैफ ने जरुर अपनी बेगम साहिबा को अपनी मर्यादा में रहने की पट्टी जरुर पढ़ा दी है तभी तो आजकल करीना किसी भी तरह के बोल्ड सीन्स को लेकर चर्चा में नहीं रहतीं।


Click it and Unblock the Notifications
