..................... Kareena Kapoor should be married to Imraan Khan not Saif Ali Khan - Hindi Filmibeat

Exclusive- करीना की शादी सैफ से नहीं इमरान से होनी चाहिए थी!

करीना कपूर की शादी के बाद हर कोई करीना और सैफ अली खान की जोड़ी को लेकर काफी बातें करते दिखे। लेकिन हाल ही में करन जौहर ने फिल्म गोरी तेरे प्यार में के ट्रेलर लॉंच के दौरान कहा कि करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के बजाय करीना कपूर और इमरान खान को शादी करनी चाहिए थी क्योंकि दोनों की जोड़ी अच्छी दिखती है और साथ ही दोनों के बीच अच्छी कैमिस्ट्री भी है। करीना कपूर ने करन जौहर से कहा कि वो इस तरह की बात बोलकर किसी तरह की कॉंट्रोवर्सी ना क्रिएट करें। लेकिन इसपर करन जौहर ने कहा कि वो तो सिर्फ बात कह रहे हैं। वैसे करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को लेकर इस तरह की बात करने के बाद करन जौहर को वाकई सैफ की तरह से कहीं कुछ सुनना ना पड़ जाए।

करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ पहली बार फिल्म एक मैं और एक तू में नज़र आई थी लेकिन उसके बाद करीना और इमरान काफी समय तक एक दूसरे के साथ नज़र नहीं आए और फिल्म को भी कुछ खास सफलता नहीं मिली। लेकिन अब एक बार फिर से करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी नज़र आने वाली है फिल्म गोरी तेरे प्यार में। गोरी तेरे प्यार में के निर्माता हैं करन जौहर और फिल्म के निर्देशक हैं पुनीत मल्होत्रा। करीन कपूर और इमरान खान लीड रोल में नज़र आएंगे। करीना और इमरान के बीच की कैमिस्ट्री के बारे में तो करन जौहर ने काफी कुछ कहा लेकिन इसके अलावा इमरान ने भी कहा कि ऐसा हो भी सकता है।

इमरान खान ने इसकी वजह भी बताई कि उनकी और करीना की कैमिस्ट्री क्यों इतनी अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि करीना कपूर के अंदर कई ऐसी क्वालिटीज हैं जो कि उनकी पत्नी अवंतिका से मिलती हैं। इसलिए भी करीना कपूर के साथ काम करना उन्हें अच्छा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X