फिर से साथ में करण,करीना और इमरान की तिगड़ी
बॉलीवुड की नई नवेली बहू बेगम के बारे में हर कोई जानने को बेकरार रहता है। कल तक खबर आ रही थी करीना, रणबीर और सैफ एक साथ करण जौहर की लवस्टोरी फिल्म में नजर आने वाले है लेकिन करीना ने कहा था कि अभी कुछ तय नहीं हैं वहीं दूसरी ओर आज करीना कह रही हैं कि वो और इमरान खान फिर से करण जौहर की फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसके निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं।
करीना ने यह भी कहा कि वो और इमरान दोनों लोग अपनी फिल्म का पहला शूट बैंगलोर में करेंगे। हालांकि करीना ने यह नहीं बताया कि फिल्म का नाम क्या है लेकिन इतना बोला कि फिल्म की शूटिंग जनवरी में होगी क्योंकि अभी वो प्रकाश झा की सत्याग्रह में बिजी हैं।
मालूम हो कि इसी साल की शुरूआत में करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'एक मैं और एक तू' में इमरान और करीना साथ आ चुके हैं लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गयी थी । ऐसे में वापस करण दोनों को साथ लेकर फिल्न बना रहे हैं यह एक बड़ी बात है। फिलहाल करीना की बातों से तो लग रहा था कि वो करण की फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं। करीना ने कहा कि करण हमेशा कुछ नया करते हैं इसलिए उनकी इस फिल्म में भी दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications