फेविकॉल से दबंग की सफलता मजबूत करेंगी करीना
करीना कपूर हों या करीना खान क्या फर्क पड़ता है, बॉलीवुड को तो करीना के जीरो फिगर और उनके अभिनय से मतलब है। हाल ही में करीना ने यश चोपड़ा के आकस्मिक निधन के चलते अपनी दबंग फिल्म के आइटम सांग की शूटिंग आगे बढ़वा दी थी। सलमान खान ने भी अपनी फिल्म की शूटिंग रोक कर यश चोपड़ा की अंतिम विदाई में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन खबर है कि जल्द ही करीना कपूर दबंग के आइटम सांग की शूटिंग करेंगी।

सूत्रों के अनुसार 5 नवंबर को करीना कपूर फिल्म 'दबंग' में अपने ऊपर फिल्माए जाने वाले आइटम सांग फेविकॉल की शूटिंग करेंगी। करीना के साथ उनके हबी यानी छोटे नवाब सैफ अली खान भी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। करीना और सैफ दोनों अपने करियर को लेकर इतना सीरियस हैं कि पहले अपनी शादी और अब अपने हनीमून को दोनों ने पोस्टपोन कर दिया है।
सलमान खान भी अब जल्द से जल्द दबंग के आइटम सांग की शूटिंग समाप्त करना चाहते हैं। दबंग की सफलता को लेकर सलमान थोड़ी चिंता में भी हैं क्योंकि 'एक था टाईगर' के बाद दबंग सलमान की इस साल की आखिरी फिल्म होगी और वो चाहते हैं कि 'दबंग 2', 'दबंग' से भी ज्यादा सफल हो। दबंग में तो उनकी भाभी मलाइका अरोड़ा खान के आइटम सांग मुन्नी ने बवाल ही मचा दिया था अब देखना है कि करीना का ये फेविकॉल 'दबंग 2' की सफलता में कितना मजबूत जोड़ लगा पाता है।


Click it and Unblock the Notifications