मम्मी करीना कपूर के बाद इंस्टाग्राम पर तैमूर का डेब्यू, कैप्शन से बेबो ने लूट लिया फैंस दिल !
एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इंस्टाग्राम पर आते ही करीना कपूर ने धमाका मचा दिया है। पहली बार सोशल मीडिया पर खुद करीना कपूर ने बेटे टिम यानी तैमूर अली खान की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने शानदार कैप्शन भी दिया। बता दें तैमूर बॉलीवुड किड्स में सबसे लोकप्रिय हैं। जिनकी आए दिन फोटो वीडियो वायरल रहती हैं।
करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर पर तैमूर मां करीना कपूर की गोदी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, सिर्फ यही एक शख्स है जो मेरा फ्रेम भी ले सकता है। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद तैमूर की ये पहली तस्वीर उन्होंने शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications