करीना कपूर ने शेयर किया 'कपूर फैमिली' लंच की तस्वीरें, आलिया भट्ट- तारा सुतारिया भी शामिल

बॉलीवुड के स‍ितारे रक्षाबंधन का त्‍योहार धूमधाम से मना रहे हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई स‍ितारों ने अपने फैंस को राखी की शुभकामनाएं दी हैं तो कई ने अपने भाई-बहनों संग तस्‍वीरें शेयर की हैं। वहीं, कपूर फैमिली ने अपने खास अंदाज में आज का दिन सेलिब्रेट किया। पूरे कपूर खानदान ने साथ मिलकर लंच किया, जिसकी तस्वीरें करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान ने यह फैमिली लंच प्लान किया था। करीना ने सोशल मीडिया पर अपने भाईयों के साथ और पूरे परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि करिश्मा कपूर इस फैमिली लंच में शामिल नहीं हो पाईं। वहीं तस्वीरों में कपूर खानदान के बीच आलिया भट्ट और तारा सुतारिया नजर आ रही हैं।

Kareena Kapoor

बता दें, एक ओर जहां आलिया भट्ट- रणबीर कपूर डेट कर रहे हैं, वहीं आदर जैन और तारा सुतारिया भी एक दूसरे के साथ हैं। तारा हालांकि इन बातों से इंकार करती आई हैं, लेकिन अब इन तस्वीरों से साफ है कि वो फैमिली के कितनी करीब हैं।

तस्वीरों में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, बबीता, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और तैमुर अली खान दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X