'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद अगली फिल्म की तैयारी में जुटी करीना कपूर, शेयर की खास तस्वीर
करीना कपूर हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर ख़ान के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आईं। इस फिल्म को जहां एक ओर मिले जुले रिव्यू मिले वहीं, करीना कपूर अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में यह जानकारी शेयर की है।
करीना कपूर ने ने अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट की एक झलक दिखाई जिसमें 'द' और 'मर्डर' जैसे शब्द साफ नज़र आ रहे हैं। हालांकि, करीना कपूर ने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। साथ ही आपको बता दें कि यह करीना कपूर की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म भी होगी।

प्रोड्यूसर बनीं करीना
पिछले साल अगस्त में करीना कपूर ने यह घोषणा की थी कि वो एकता कपूर और बालाजी के साथ मिलकर प्रोडक्शन में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने अपनी, एकता कपूर और हंसल मेहता की एक तस्वीर भी शेयर की थी। करीना कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं।
करीना के पास हैं कई फिल्में
इसके अलावा करीना कपूर सुजॉय घोष की एक थ्रिलर फिल्म में भी नज़र आएंगी जो जापानी किताब पर आधारित होगी। इस फिल्म में वो जगदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगी। करीना कपूर जल्द ही अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की प्रोड्यूसर रिया कपूर के साथ भी एक प्रोजेक्ट करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











