..................... मां बनने के बाद करीना कपूर खान ने शेयर की फोटो, पहले की तरह ग्लोइंग और फिट-PICS | Kareena kapoor share selfie post pregnancy looking beautiful and fit - Hindi Filmibeat

मां बनने के बाद करीना कपूर खान ने शेयर की पहली फोटो, पहले की तरह ग्लोइंग और फिट-PICS

एक्ट्रेस करीना कपूर हाल में ही दूसरी बार मां बनी हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर के घर नन्हा मेहमान आया है। जिसकी न तो उन्होंने फोटो शेयर की है न ही नाम रिवील किया है। कहा जा रहा है कि करीना कपूर फैमिली के साथ कुछ खास प्लान करके बैठी हैं और वह बेटे के नाम का ऐलान कुछ स्पेशल तरीके से करने वाली हैं।

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan ने दूसरी बार मां बनने के बाद आखिर फैंस से क्यों कही ये बात? | FilmiBeat

21 फरवरी को दूसरे बेटे के जन्म के बाद से करीना कपूर ने न तो कोई फोटो शेयर की न ही किसी तरह से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। लेकिन अब डिलीवर के चंद दिनों के बाद एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर वापस आ गई हैं। अब करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट सेल्फी पोस्ट कर फैंस के साथ स्पेशल पोस्ट भी लिखा।

करीना कपूर इस तस्वीर में स्विमिंग पूल के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा ओह हेलो देयर, मैंने आप सभी को बहुत मिस किया। इस तस्वीर में वह पहले जैसी ही सुंदर लग रही हैं। करीना की फिटनेस को देख कोई नहीं कह सकता कि वह दो बच्चों की मां हैं।

न्यू बॉर्न बेबी को फैंस से मिलवाने के लिए बड़ा प्लान

न्यू बॉर्न बेबी को फैंस से मिलवाने के लिए बड़ा प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि करीना कपूर छोटे बेटे से दुनिया को मिलवाने के लिए खास तैयारी करके बैठी हैं। वह पति सैफ अली खान का इंस्टाग्राम पर डेब्यू करवाने जा रही हैं। इसी अकाउंट से वह बेटे का परिचय दुनिया से करवाएंगी।

सैफ का नहीं है ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल

सैफ का नहीं है ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल

सैफ अली खान इतने सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन अब तक वह सोशल मीडिया की दुनिया से काफी दूर हैं। उनका इंस्टाग्राम व ट्विटर पर ऑफिशियल हैंडल नही हैं।

तैमूर के बाद करीना ने भी इंस्टाग्राम पर किया था डेब्यू

तैमूर के बाद करीना ने भी इंस्टाग्राम पर किया था डेब्यू

करीना कपूर भी पति की तरह सोशल मीडिया की दुनिया से दूर थीं लेकिन सोशल मीडिया की ताकत और फेम को देखते हुए तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने डेब्यू किया था। आज के समय में लाखों लोग बेबो को फॉलो करते हैं।

सैफ अली खान के 4 बच्चे

सैफ अली खान के 4 बच्चे

सैफ अली खान और करीना कपूर के दो बच्चे हैं। पहला तैमूर जिनका जन्म 2016 में हुआ था। वहीं सैफ अली खान ने करीना से पहले अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों के भी दो बच्चे हैं एक सारा अली खान और एक इब्राहिम।

 करीना की आएगी आमिर के साथ फिल्म

करीना की आएगी आमिर के साथ फिल्म

करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X