आमिर खान के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर किया एक खास फोटो, कही दिल की बात
'लाला सिंह चड्ढा' एक्टर आमिर खान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर ही अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। करीना कपूर इस फिल्म में उनकी को-स्टार हैं। करीना कपूर ने खास अंदाज में आमिर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह दोनों नजर आ रहे हैं।
करीना ने इस फोटो पर शानदार कैप्शन में अपनी दिल की बात लिखी। उन्होंने कहा कि 'आमिर खान उनके फेवरेट स्टार हैं।' इस फोटो में आमिर खान पिल्लो से सिर ढके सोते नजर आ रहे हैं। दोनों प्लेन में नजर आ रहे हैं। बता दें हाल में ही करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने पहली बार अपने ऑफिशियल अकाउंट पर किसी को-स्टार की तस्वीर शेयर की है।
kareena kapoor photo aamir khan birthday laal singh chaddha आमिर खान करीना कपूर लाल सिंह चड्ढा फोटो बर्थडे


Click it and Unblock the Notifications