जब वी मेट के 13 साल पूरे होने पर करीना कपूर को आई शाहिद कपूर की याद, EX को लेकर लिखी ये बात-PICS
हाल में ही करीना कपूर ने शाहिद कपूर संग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। ये तस्वीरें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म जब वी मेट से हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस को करीना और शाहिद के रिलेशनशिप की याद आ गई। एक समय था जब दोनों के इश्क की खबरें छाई रहती थीं लेकिन दोनों की ये लव स्टोरी अधूरी रह गई। लेकिन आज दोनों अपनी अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं।
करीना कपूर ने शाहिद कपूर संग जो तस्वीरें शेयर की हैं वह जब वी मेट फिल्म की है। दोनों 13 साल पहले साल 2007 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट में नजर आए। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का ही भरपूर प्यार मिला। फिल्म के 13 साल पूरे हो जाने के बाद करीना ने इस तस्वीर की झलक फैंस के साथ शेयर की और यादों के बारे में बताया।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'मुझे तो लगता है लाइफ में जो कुछ इंसान रियल में चाहता है, ऐक्चुअल में उसे वही मिलता है।' इन तस्वीरों पर कुछ यूजर्स ने तो ये भी कमेंट्स किए कि क्या वह शाहिद कपूर को मिस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











