करीना चाहती हैं शाहिद बिना फिर से बने 'जब वी मेट'
भले ही आज करीना कपूर सैफ अली खान से शादी कर चुकी हैं और शाहिद कपूर के साथ अब उनका दूर दूर तक कोई नाता नहीं रह गया है लेकिन इसके बावजूद जब वी मेट फिल्म से ये जोड़ी हमेशा के लिए अमर हो गई है। इस जोड़ी की सफलता को दोनों एक्टर किसी और एक्टर या एक्ट्रेस के साथ नहीं दोहरा सके। करीना कपूर ने हाल ही में सैफ से शादी के पहले मीडिया से बातचीत के दौरान जब वी मेट में उनकी और शाहिद की सुपरहिट जोड़ी के बारे में पूछने पर कहा कि वो चाहती हैं कि इम्तियाज फिर से जब वी मेट बनाएं और वो किसी भी हीरो के साथ काम करने को तैयार होंगी।
करीना के इस स्टेटमेंट से कभी उनके बेहद करीब रह चुके शाहिद कपूर को दुख तो हुआ होगा। लेकिन अब करीना कर भी क्या सकती हैं अब तो वो पराई हो चुकी हैं और कोई भी नहीं चाहेगा कि पुरानी बातों की वजह से उनकी आने वाली ज़िंदगी पर कोई असर पड़े। फिल्हाल बात तो सिर्फ इतनी है कि आज जब वी मेट की सफलता को कुल पांच साल हो चुके हैं और करीना और शाहिद ने इस फिल्म के बाद एक साथ या किसी और हीरो हिरोइन के साथ ऐसी सफलता नहीं पाई है। कुछ भी हो पर दोनों एक दूसरे के लिए लकी तो थे लेकिन किस्मत के आगे किसकी चली है। आशा करते हैं कि करीना की तरह शाहिद को भी जल्द ही अपने सपनों की रानी मिल जाए और वो भी आगे बढ़ें।


Click it and Unblock the Notifications
