..................... करीना कपूर के छोटे बेटे जेह की लीक फोटो | Kareena kapoor second son jeh Photos leaked from her book pregnancy bible fans say carbon copy of taimur - Hindi Filmibeat

करीना कपूर के छोटे बेटे जेह की लीक हुई क्यूट तस्वीरें- तैमूर की है कार्बन कॉपी

पिछले हफ्ते ही करीना कपूर खान ने अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च की है। छोटे बेटे के जन्म के बाद करीना कपूर ने ऐलान किया था कि वह दर्शकों के साथ प्रेग्नेंसी सफर को इस किताब के जरिए साझा करेंगी। अब फैंस के बीच करीना कपूर खान की बुक आ चुकी हैं। इस किताब से करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह की फोटोज भी सामने आई हैं। इस किताब से तैमूर अली खान के छोटे भाई जेह की कुछ क्यूट तस्वीरें लीक हुई हैं। करीना कपूर के फैन पेज पर इन तस्वीरों को शेयर किया गया है।

करीना के छोटे बेटे बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। मां करीना ने बेटे को गोद में लिया हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर में करीना बेटे को लाड करती नजर आ रही हैं। फैंस को करीना के छोटे बेटे की ये तस्वीरें बेहद क्यूट लग रही हैं। फैंस का रिएक्शन भी सामने आया।

kareena kapoor

इन तस्वीरों में जेह की तुलना फैंस ने तैमूर से की। फैंस ने जेह को भाई तैमूर की कार्बन कॉपी बताया। तैमूर भी छोटे में बिल्कुल इसी तरह नजर आते थे। तैमूर और जेह दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग फिलहाल जारी हैं हालांकि करीना प्रेग्नेंसी से पहले ही अपने हिस्से का काम पूरा कर चुकी हैं।

करीना कपूर के छोटे बेटे का नाम

करीना कपूर के छोटे बेटे का नाम

हाल में ही खबरें आई थीं कि करीना ने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है। फिर रणधीर कपूर ने भी कंफर्म किया। लैटिन भाषा का शब्द जेह है। जिसका मतलब होता है 'ब्लू क्रेस्टेड बर्ड'। जेह फिलहाल ऑफिशियल नेम नहीं है बस परिवारवाले परिवार से करीना-सैफ के छोटे बेटे को जेह पुकारते हैं।

बड़े बेटे तैमूर के नाम पर हुआ था बवाल

बड़े बेटे तैमूर के नाम पर हुआ था बवाल

20 दिसंबर 2016 सैफिना (करीना-सैफ) के बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था। जब करीना ने बेटे का नाम तैमूर रखा तो लोगों ने खूब करीना व सैफ को ट्रोल किया था और विवाद हुआ था। तब सैफ ने बताया था कि भारत पर आक्रमण करने वाले क्रूर शासक का नाम Timur था जबकि उनके बेटे का नाम Taimur है।

तैमूर अली खान और जेह

तैमूर अली खान और जेह

तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक हैं। जिनकी एक फोटो लेने के लिए कैमरामैन की भीड़ लगी होती है। तैमूर ने सोशल मीडिया पर खूब राज किया है और अक्सर तैमूर का गुस्सा भी कैमरे में कैद हो चुका है।

करीना कपूर की किताब पर विवाद

करीना कपूर की किताब पर विवाद

हाल में ही करीना कपूर के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई। करीना कपूर की किताब प्रेग्नेंसी बाइबल के शीर्षक पर विवाद हुआ। समुदाय ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। हालांकि इस पर करीना कपूर की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

 करीना कपूर के बेटों को नहीं मिलेगा फेम

करीना कपूर के बेटों को नहीं मिलेगा फेम

हाल में ही कमाल आर खान यानी केआरके ने कई भविष्यवाणी की। इसमें से एक पर उन्होंने कहा कि करीना कपूर के दोनों बेटों को इंडस्ट्री में फेम नहीं मिलेगा व वह सफल नहीं हो पाएंगे। हालांकि इन बकवास ट्वीट्स का करीना व सैफ ने कोई जवाब नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X