करीना नहीं चाहती थीं दोस्त तो तमन्ना में ढ़ूढ़ ली बहन!
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हमेशा कहा है कि वो बॉलीवुड में दोस्त बनाने नही आई हैं। उनके अधिकतर दोस्त इंडस्ट्री से बाहर के ही हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि तमन्ना के रुप में बेबो करीना ने बॉलीवुड में भी अपनी दोस्त ढ़ूढ़ ली है। करीना कपूर का कहना है कि तमन्ना में उन्हें अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर नज़र आती हैं। करीना कपूर हाल ही में तमन्ना से मलेशिया में मिलीं जहां पर तमन्ना और सैफ अली खान और तमन्ना फिल्म हमशक्ल की शूटिंग कर रहे हैं। करीना कपूर तो तमन्ना को देखकर हैरान ही रह गयीं और कहा कि तमन्ना तो बिल्कुल उनकी बहन करिश्मा कपूर की तरह दिखती हैं। उसके बाद करीना तमन्ना के साथ कई बार नज़र आईं। तमन्ना और करीना फिल्म की शूटिंग के बाद कई बार बाहर घूमती हुई भी नज़र आईं।
करीना कपूर जब सैफ अली खान की फिल्म हमशक्ल के सेट पर मलेशिया पहुंचीं तो तमन्ना को देखकर वो अपनी बहन करिश्मा कपूर को याद करने लगीं। उन्होंने कहा तुम तो बिल्कुल मेरी बहन लोलो (करिश्मा कपूर) की तरह दिख रही हो। मुझे लोलो की याद आ गयी। करीना कपूर का कहना है कि तमन्ना के नैन नक्श बिल्कुल करीना कपूर की तरह हैं। तमन्ना और करीना उसके बाद एक दूसरे के साथ काफी समय साथ बिताया। यूं तो करीना कपूर के बॉलीवुड में दोस्त ना के बराबर हैं। उन्होंने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कहा भी कि वो यहां दोस्त बनाने नहीं आई हैं। उनके पास पहले से ही इंडस्ट्री से बाहर काफी दोस्त हैं।
करीना को उनकी बहन करिश्मा की याद दिलाने वाली तमन्ना भाटिया साउथ की टॉप की एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शुरुआत की अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला से की थी। हाालंकि हिम्मतवाला फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। बल्कि तमन्ना के साथ ही उसी साल फिल्म चश्मे बद्दूर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली साउथ एक्ट्रेस तापसी पन्नु को तमन्ना से ज्यादा सफलता मिली और उसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आए। तमन्ना ने हालांकि अपनी खूबसूरती से अपने काफी फैन्स बनाए और उन्हें भी फ्लॉफ फिल्म देने के बाद भी फिल्मों को ऑफर मिले।


Click it and Unblock the Notifications











