अभी कोई शादी नहीं, हम अपनी लाइफ एंजॉए कर रहे हैं : करीना कपूर

करीना कपूर ने ऐसी सारी खबरों को महज अफवाह बताया है। इनका कहना है कि यह तो बहुत अच्छी बात है कि सबको हमारी शादी का इंतजार है किसी ने हमारी शादी की डेट फिक्स कर ली है तो किसी मेरी शादी की ड्रेस भी फाइनल कर ली है।
इतना ही नहीं मीडिया में तो हमारे हनीमून की प्लानिंग भी खबरों में आ चुकी है और हमें इस बात की कोई खबर ही नहीं है। करीना ने इन सारी खबरों को अफवाह करार दिया है इतना ही नहीं वो कहती हैं कि अभी हमने शादी की कोई प्लानिंग नही की है। हम अभी अपनी लाइफ से खुश है। अभी कोई शादी नहीं और नाही कोई वेडिंग ड्रेस तैयार की गयी है।
अभी तो हमें अपनी आने वाली फिल्म एजेंट विनोद पर ध्यान देना है। इस समय ये फिल्म मेरे लिए शादी से भी ज्यादा जरूरी है। सलमान के साथ सुपरहिट फिल्म दबंग में काम कर चुकी करीना कहती हैं कि पिछले कुछ समय की फिल्मों की तरह एजेंट विनोद भी हिट हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











