करीना का फेवरेट फूड चावल और घी!
करीना कपूर जो कि बॉलीवुड में अपने जीरो साइज फीगर से ना जाने कितनों की नींदों को उड़ा देती हैं का कहना है कि वो डायट के मामले में चूजी नहीं हैं। करीना कपूर ने कहा कि वो अपने खाने में हर एक चीज शामिल करती हैं चाहे वो फिर घी हो या राइस और या फिर पनीर। करीना कपूर ने कहा कि वो सब कुछ खाती हैं और इसके साथ ही वो अपनी जिंदगी को इंज्वाय करती हैं। करीना कपूर का कहना है कि उनकी एज की लड़कियों को भी सबकुछ खाना चाहिए और साथ में एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। ताकि जो भी वो खाएं उसका कुछ गलत असर ना पड़े।
करीना कपूर हाल ही में अपनी डायटीशियन रुतुजा की डीवीडी लॉंच के दौरान नज़र आईं। रुतुजा एक डॉक्यूमेंट्री भी बना रही हैं और वो भी करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खानकी डायट को लेकर। इस डॉक्यूमेंट्री में करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान अपनी अपनी डायट को लेकर चर्चा करेंगे। करीना कपूर की तरह ही उनकी बहन करिश्मा कपूर और पति सैफ अली खान अपनी डायट को लेकर काफी कॉंशस रहते हैं।
रुजुता जो कि करीना कपूर की डायटीशियन रही हैं उन्हीं की वजह से करीना कपूर अपना जीरो साइज फीगर पा सकीं और इसी वजह से करीना बाकी सभी लोगों को भी अपने बेहतर डायट और अपनी हेल्थ से जुडी़ बातें लोगों से शेयर करना चाहती हैं।करीना कपूर ने इस डीवीडी के लॉंच के दौरान लोगों से अपने जीरो साइज फीगर और साथ ही डायट को लेकर कई सारी बातें शेयर कीं। करीना कपूर ने ये बताया कि उन्हें खाने में क्या पसंद है। आइये जानते हैं कि करीना कपूर के इस जीरो साइज फीगर और खूबसूरत स्किन का क्या राज है।


Click it and Unblock the Notifications











