'लव जिहाद' नहीं, सिर्फ प्यार में यकीन रखतीं हैं बेगम करीना

'लव जिहाद' का मामला जहां पूरे भारत में खबरों पर खबर बना रहा है। वहीं हमारा बॉलीवुड इससे दूरी बनाता नजर आ रहा है। अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर ने सीधे सीधे कहा कि उन्हें लव जिहाद जैसी बातों पर बिल्कुल यकीन नहीं है। आपको बता दें , साल 2012 में करीना कपूर ने बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान से विवाह रचाया था।

बेगम करीना ने लव जिहाद के बारे में पूछे जाने पर आईएएनएस को बताया, "मैं सिर्फ प्यार में यकीन रखती हूं।" साथ ही उन्होंने कहा, "सैफ बेहद खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने लव जिहाद पर भी एक खुले पत्र के जरिये अपना नजरिया सबके सामने रखा है।"

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की लाडली करीना ने कहा, "मुझे लगता है कि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे आप परिभाषित नहीं कर सकते। इसमें एक जुनून, ललक और बहुत सी चीजें होती हैं। और इसके बीच कोई महजब की दीवार नहीं होती।" करीना ने कहा, "अब अगर एक हिंदू लड़का है और वह किसी मुस्लिम लड़की से प्यार करने लगता है, तो आप उन्हें रोक नहीं सकते। आप किसी से यह पूछकर तो प्यार नहीं कर सकते कि 'आप हिंदू या मुस्लमान?"

करीना की अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी एक ब्राह्मण लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी है। कबीर खान की इस फिल्म में सलमान खान भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X