करीना को अपनी सास की 'अमर प्रेम' है पसंद!
करीना कपूर का कहना है कि उन्हें अपनी सास यानी सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर जी की फिल्म अमर प्रेम बहुत पंसद है। लेकिन जब करीना से पूछा गया कि क्या वो अमर प्रेम फिल्म का सीक्वल करना चाहेंगी तो इसपर करीना ने कहा कि नहीं। करीना का कहना है कि क्लासिक फिल्मों के रीमेक नहीं बनने चाहिए और अगर बनेगी भी तो वो उसका हिस्सा नहीं होंगी। करीना कपूर ने इसके अलावा अपने इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर और सैफ अली खान को लेकर भी कई सारी बातें शेयर कीं। करीना कपूर ने कहा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कुछ भी बदलाव नहीं आए हैं लेकिन हां सैफ की जिम्मेदारी जरुर आ गयी है।
इसके बाद करीना ने कहा कि वैसे भी सैफ को लेकर इतनी ज्यादा भी जिम्मेदारियां नहीं हैं क्योंकि सैफ अली खान खुद एक 43 साल के आदमी हैं और खुद के लिए काफी जिम्मेदार हैं। करीना कपूर ने ये भी कहा कि शादी से पहले भी उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां थीं। पहले उनपर उनकी मां, पापा और करिश्मा की जिम्मेदारियां थीं और शादी के बाद बस एक सैफ की जिम्मेदारी बढ़ गयी। लेकिन शादी से पहले जैसी मैं फ्री थी आज भी वैसी ही हूं। शादी के बाद मेरे ऊपर किसी भी चीज को लेकर कोई बंदिश नहीं लगी। करीना कपूर ने ये भी कहा कि शादी को लेकर सैफ और उनमें कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन मीडिया ने जरुर इस बात को काफी बड़ा बना दिया है।
करीना ने कहा कि मीडिया एक्ट्रेसेस की शादी को काफी बड़ा मुद्दा बना देता है। करीना ने कहा कि मैं और सैफ जब अमेरिका में थे तो हम यही बात कर रहे थे कि मीडिया ने हमारी शादी को लेकर काफी कुछ लिखा और आज भी सब यही पूछते हैं कि शादी के बाद कैसा लग रहा है। करीना ने कहा कि लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता कि हमारी जिंदगी में कुछ बदलाव हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications