देखिये किन किन रंगो में सैफ को पसंद हैं करीना!
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर हर एक रंग में छोटे नवाब यानी सैफ को पसंद हैं ऐसा खुद करीना कपूर ने मीडिया को बताया। करीना कपूर ने कहा कि सैफ अली खान को वो हर एक रंग में पसंद आती हैं। करीना कपूर हाल ही में लेक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप पर वॉक करती दिखीं तब करीना कपूर ने मीडिया से बात की और सैफ के बारे में बताते हुए कहा कि वो सैफ को मिस नहीं कर रही हैं क्योंकि घर पर तो वो रोज ही करीना को रैंप पर वॉक करते हुए देखते हैं। करीना कपूर ने कहा कि सैफ अली खान हमेशा और हर रुप में उन्हें पसंद करते हैं। करीना ने अपनी फेवरेट ड्रेस के बारे में भी बताया कि उन्हें पजामा और टी-शर्ट बेहद पसंद है।
लेक्मे फैशन वीक के दौरान करीना कपूर सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस डिजायनर्स के खूबसूरत कपड़ों में दिखीं। करीना कपूर ने इस फैशन शो के दौरान नम्रता जोशीपुरा के डिजायनर कपड़ों में रैंप पर वॉक की। करीना कपूर जो कि हमेशा से ही अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं का कहना है कि वो हर रुप में अपने पति यानी बॉलीवुड के छोट नवाब सैफ को पसंद आती हैं। करीना कपूर बॉलीवुड की स्टाइल दिवा के नाम से भी जानी जाती हैं। करीना कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा "मेरे सभी रंग के परिधान सैफ को पसंद हैं। उनकी कोई खास पसंद नहीं है। हम सैफ की कमी को महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्हें काम करने दें। वैसे भी घर में वो हर दिन मुझे रैंप पर चलते देखते हैं।"
करीना कपूर ने अपनी फेवरेट ड्रेस के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें पजामा और टी-शर्ट पहनना बेहद पसंद है। पजामा-टीशर्ट में वो काफी कंफरटेबल महसूस करती हैं। करीना ने रैंप पर पजामा-टीशर्ट पहनकर चलने की अपनी इच्छा के बारे में बताते हुए कहा मुझे पजामा और टी-शर्ट पहनना बेहद पसंद है। काश कि मैं रैंप पर पजामा टी-शर्ट पहनकर चल सकती।


Click it and Unblock the Notifications











