सैफ संग शादी जल्दी जल्दी में नहीं हुई- करीना कपूर

करीना कपूर आजकल अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में की शूटिंग में व्यस्त हैं। करीना कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर बहुत हैरानी होती है कि बॉक्स ऑफिस पर सैफ और उनकी जोड़ी को पसंद नहीं किया जाता। उनकी साथ में जो भी फिल्में आती हैं वो चलती नहीं हैं। करीना ने कहा कि सैफ और उनकी जोड़ी रियल लाइफ में तो लोगों को बेहद पसंद आती है लेकिन रील लाइफ मे उनकी और सैफ अली खान की जोड़ी हिट नहीं है। करीना ने कहा कि शादी के बाद भी कुछ बदला नहीं है। अभी भी सबकुछ वैसा ही है जैसा कि पहले था।

शादी मंत्रा के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि शादी मंत्रा जैसा कुछ नहीं होता। ये तो सब पहले से ही फिक्स होता है। मेरी शादी तो जल्दी जल्दी में हुई नहीं। सबकुछ बहुत ही सोच समझकर और बहुत ही प्लानिंग के साथ हुई है। करीना कपूर खान की बॉक्स ऑफिस कैमिस्ट्री अभी तक शाहिद कपूर, सलमान खान, रितिक रौशन के साथ हिट रही है। लेकिन सैफ अली खान के साथ करीना कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। करीना कपूर के फैन्स को करीना और सैफ की जोड़ी रियल लाइफ में भले ही अच्छी लगती हो लेकिन परदे पर ये जोड़ी लोगों को पसंद नहीं आती।

करीना कपूर की आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। करीना कपूर और इमरान खान की फिल्म एक मैं और एक तू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन करन जौहर को करीना और इमरान की जोड़ी इतनी पसंद आई कि उन्होंने दोनों को गोरी तेरे प्यार में के लिए साइन कर लिया। करन का तो यहां तक कहना है कि करीना की शादी सैफ नहीं बल्कि इमरान खान से होनी चाहिए थी। क्योंकि दोनों की जोड़ी काफी कमाल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X