बेगम करीना हुईं खफा.. कहा, सैफ से वापस लेना हो तो ले लें पद्मश्री

[बॉलीवुड न्यूज] सैफ अली खान को पद्म श्री दिए जाने के मामले में विवाद काफी लंबा चला आ रहा है। लिहाजा, उन्हीं विवादों पर चुप्पी तोड़ते हुए सैफ की लाइफ पार्टनर करीना कपूर खान ने कहा कि, उनके पति ने कभी पद्म श्री की मांग नहीं की थी। इसीलिए अगर केंद्र चाहता है तो इसे वापस ले सकता है।

पटौदी खानदान की बहू बेगम करीना अब इस मामले में अपने पति सैफ के समर्थन में उतर आई हैं। आपको बता दें, सैफ को साल 2010 में भारत सरकार ने पद्म सम्मान से नवाजा था। यह पुरस्कार उन्हें फि‍ल्‍मों में अपने उत्कृष्‍ठ योगदान के लिए दिया गया था।

लेकिन ताजा विवाद के मुताबिक, सैफ ने अपने लिए खुद पद्मश्री की मांग की थी। बहरहाल इसके अलावा, साल 2012 में सैफ अली खान द्वारा एक रेस्टोरेंट में एक एनआरआई को मारने के कारण उनपर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सैफ को गिरफ्तार तक होना पड़ा था।

पढ़ें- Saturday को टूट जाती है करीना की डाइटिंग..जानिए क्यों!

जिसके बाद एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सैफ के लिए याचिका दायर की थी। जिसमें उनसे पद्मश्री पुररूकार वापस लेने की बात कही गयी थी। यह खबर काफी दिनों तक सूर्खियों में भी रही थी। सरकार ने भी कहा था कि मामले पर जांच चल रही है। लेकिन अब, ऐसी खबर आ रही है कि केंद्र सैफ से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने पर विचार कर रही है। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

इस मामले पर सैफ ने तो नहीं, लेकिन करीना ने जरूर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'मैंने अभी तक इस पर सैफ के साथ बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि सैफ को यह पुरस्‍कार वापस करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बल्कि शायद वह इसे देकर ज्यादा आराम महसूस करेंगे।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X