सैफ को हर रंग में पसंद हैं बेगम करीना!
जी हां, बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस मानी जाने वाली करीना कपूर का कहना है कि उन्हें पजामा टी-शर्ट पहनना बेहद पसंद है और वो चाहती हैं कि काश उन्हें पजामा टी-शर्ट पहनकर रैंप पर चलने को मिल जाए। हाल ही में करीना कपूर को लैक्मे फैशन वीक के दौरान देखा गया। वहां पर करीना कपूर अपनी पसंदीदा डिजायनर नम्रता जोशीपुरा के डिजायनर कपड़ों में रैंप पर वॉक कर रही थीं। नम्रता के डिजायनर कपड़ों में नम्रता बेहद खूबसूरत नज़र आ रही् थीं। करीना कपूर का साथ देने के लिए और उनकी खूबसूरती को निहारने के लिए वहां पर उनके पति यानी सैफ अली खान मौजूद नहीं थे लेकिन करीना को भी सैफ की कमी महसूस नहीं हो रही थी बल्कि वो कह रही थीं कि सैफ काम में व्यस्त हैं मुझे तो वो रोज ही घर में चलते हुए देखते हैं।
करीना कपूर ने लैक्में फैशन वीक के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सैफ की पसंद के बारे में बताते हए कहा कि वो जो भी पहनती हैं सैफ को वो पसंद ही आता है। करीना कपूर ने कहा "मेरे सभी रंग के परिधान सैफ को पसंद हैं। उनकी कोई खास पसंद नहीं है। हम सैफ की कमी को महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्हें काम करने दें। वैसे भी घर में वह हर दिन मुझे रैंप पर चलते देखते हैं।" स्टाइलिश करीना कपूर से जब ये पूछा गया कि उनकी फेवरटे ड्रेस क्या है तो करीना ने कहा "मुजे पजामा औऱ टी-शर्ट बेहद पसंद है। काश मैं रैंप पर पजामा टी-शर्ट पहन कर चल सकूं।"
करीना की इन बातों से ये तो साफ जाहिर हो गया कि सैफ अली खान को करीना कपूर हर रुप में पसंद हैं। लेकिन एक बात और जाहिर हुई कि करीना कपूर और सैफ जो कि आजकल हर दिन एक दूसरे के साथ बिताते हैं धीरे-धीरे अपनी जिंदगी के कुछ पल अकेले बिताने की कोशिश कर रहे हैं। सैफ अली खान की लैक्मे फैशन वीक के दौरान ना मौजूद होना इस बात को साफ साबित करता है कि सैफ अली खान और करीना कपूर अभी से खुद के लिेए स्पेस की तलाश कर रहे हैं और क्यों ना हों दोनों स्टार हैं और और उनकी भी अपनी कोई जिंदगी है।


Click it and Unblock the Notifications












