इमरान हाशमी की किसिंग टारगेट नहीं बनेंगी करीना!
इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन करने के लिए तैयार हो चुकीं करीना कपूर ने हाल ही में फिर से इमरान संग किसिंग सीन देने से इंकार कर दिया है। करीना कपूर का कहना है कि वो इमरान के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगी। इस खबर से फिल्म के निर्देशक अक्षय राव की तो बैंड ही बज गयी है क्योंकि इमरान हाशमी की फिल्मों से लोगों को कुछ अलग ही तरह की एक्सपेक्टेशन होती है। और अगर वही एक्सपेक्टेशन पूरी ना हुई तो निर्देशक आखिर किस दम पर फिल्म बेचेंगे और दर्शक क्या देखने हॉल जाएंगे। लेकिन इससे करीना कपूर को क्या लेना देना उन्होंने तो डिसाइड कर लिया है कि वो तो इमरान की नेक्स्ट किसिंग टारगेट नहीं बनेंगी चाहे कुछ भी हो जाए।
हालांकि करीना कपूर इसी महीने रिलीज होने वाली फिल्म सत्याग्रह में अजय देवगन के साथ कुछ इंटिमेट सीन्स करती नज़र आएंगी लेकिन एकता कपूर और करन जौहर की फिल्म बद्तमीज दिल के लिए इस तरह के सीन्स करने के लिए करीना ने मना कर दिया है। करीना कपूर का ये फैसला फिल्म में जरुर कुछ ट्विस्ट लेकर आएगा क्योंकि करीना कपूर और इमरान हाशमी की ये फिल्म जब चर्चा में आई थी तो खबर आई थी कि करीना कपूर को एकता कपूर ने इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन करने के लिए मना लिया है। लेकन करीना कपूर ने अब बिल्कुल ही मना करके इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गयी थी जब उन्हें पता चला था कि करीना कपूर और इमरान हाशमी के किसिंग सीन भी फिल्म में होंगे। लेकिन अब चूंकि करीना कपूर ने किसिंगी सीन देने से मना कर दिया है तो लोगों की सारी उत्सुकता भी कम हो गयी है। सबसे ज्यादा परेशानी हो गयी है अक्षय राव को क्योंकि एक तो ये उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म है और ऊपर से फिल्म में इमरान हाशमी के होने के बावजूद फिल्म में अगर फिल्म में किसिंग सीन ना हुए तो भला कौन फिल्म देखने आएगा क्योंकि इमरान हाशमी की फिल्में तो सिर्फ एक ही चीज के दम पर चलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
