तस्वीरों में- मम्मी बनकर अपना फिगर खराब नहीं करना चाहतीं करीना!

बॉलीवुड की हॉट जीरो साइज फीगर हिरोइन करीना कपूर हाल ही में छोटे नवाब सैफ अली खान की बेगम बनी हैं लेकिन अभी वो बच्चों के झंझट में नहीं पड़ना चाहतीं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद करीना कपूर कह रही हैं। यूं तो करीना कपूर पहले ही सैफ के बच्चों की छोटी मां तो बन ही चुकी हैं सारा अली खान शादी के समय हर पल करीना के करीब ही नजर आईं। लेकिन जहां तक बात है सैफ और करीना के प्यार की निशानी का तो करीना का मानना है कि अभी उनकी उम्र नहीं है मां बनने की।

अपने एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा कि अभी तो मैं सिर्फ 32 साल की हूं अभी से फैमिली प्लानिंग के झंझट में नहीं पड़ना चाहती और जहां तक बात है सैफ और मेरे बच्चों की तो अभी इस उम्र में बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं उठा सकती। दूसरी तरफ सैफ अली खान जो की अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चों के पिता हैं वो भी अभी करीना से बच्चों के बारे में नहीं बता कर रहे क्योंकि अभी वो भी अपने करियर के उस मकाम पर हैं जहां एक छोटी सी चूक उन्हें बॉलीवुड से किनारे कर सकती है।

करीना कपूर भी अपने करियर में इस वक्त पूरी तरह से रमी हुई हैं। सैफ की तरह वो भी अपनी शादी को अपने करियर के बीच में नहीं लाना चाहतीं। सैफ और करीना काम में इतना व्यस्त हैं कि वो अभी तक अपने हनीमून की प्लानिंग तक नहीं कर सके हैं हालांकि करीना ने कहा है कि सैफ के साथ तो वो हर दिन हनीमून पर ही हैं। फिल्हाल करीना कब मम्मी बनना चाहती हैं ये तो वही जानें लेकिन इतना तो है कि मां बनने के बाद करीना के हिट जीरो साइज फीगर का क्या होगा ये सोच हर कोई चिंता में है। तो इससे पहले की करीना का ये सेक्सी फिगर उनकी शादी की भेंट चढ़ जाए आइये दिखाते हैं आपको बेबो के सेक्सी फिगर की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X