सैफ एक 43 साल के जिम्मेदार आदमी हैं- करीना कपूर
करीना कपूर खान का कहना है कि सैफ अली खान शादी के बाद भी नहीं बदले हैं और वो उम्मीद करती हैं कि वो कभी ना बदलें। करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि सैफ के साथ शादी के बाद आज भी उन्हें लगता है कि जैसे वो आज भी वैसे ही हैं जैसे शादी से पहले थे। करीना ने कहा कि सैफ के साथ आज भी वो वैसा ही लगता है जैसे तब लगता था जब वो लोग डेटिंग करते थे। शादी के बाद भी उनके बीच कुछ भी नहीं बदला है। वो आज भी फ्री हैं और उनके ऊपर किसी भी तरह की कोई बंदिश नहीं है। सैफ अली खान के साथ शादी के बाद कई बार खबरें आईं कि करीना का किसी के साथ इंटिमेट सीन्स करना सैफ को नही पसंद है और वो अब शादी के बाद ऐसे सीन्स नहीं करेंगी। लेकिन सत्याग्रह में उन्होंने अजय देवगन के साथ कई सारे सीन्स दिये हैं।
जहां तक जिम्मेदिारियों की बाद है तो करीना कपूर से जब हमने ये पूछा कि क्या शादी के बाद उनपर कई सारी नयी जिम्मेदारियां आ गयी हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। पहले भी मेरे ऊपर मेरी मां, करिश्मा की जिम्मेदारी थी और अब सैफ की भी जिम्मेदारी आ गयी है। लेकिन सैफ भी 43 साल के आदमी हैं और अपने लिए काफी रिस्पॉंसिबल हैं। करीना ने कहा कि सैफ के बच्चे हैं तो वो और भी जिम्मेदार हैं। बाकी अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में बैलेंस करके वो पहले भी रहती थीं और आज भी रहती हैं। करीना कपूर का मानना है कि प्यार तो सांस लेने जैसा है। जैसे सांस लेना आपके लिए जरुरी है वैसे ही प्यार भी बहुत जरुरी है लेकिन प्यार और करियर का कोई संबंध नहीं है।
सैफ अली खान को लेकर करीना ने कहा कि सैफ अभी भी नहीं बदले हैं और आशा है कि आने वाले समय में भी नहीं बदलेंगे। क्योंकि सैफ अली खान को भी अपना किरियर प्यारा है और मुझे भी। करियर के बीच में कभी भी प्यार नहीं आता। हमें ये सोचकर ताज्जुब होता है कि आखिर मीडिया ने इस बात को इतना क्यों बढ़ा चढ़ा रखा है कि शादी हो गयी तो सबकुछ बदल गया। जबकि हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। प्यार शादी एक तरफ हैं और करियर काम एक तरफ है। दोनों ही जरुरी हैं। आप अपनी फैमिली से प्यार करते हैं लेकिन काम भी तो करते ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











