करीना- सैफ की शादी के पहले और शादी के बाद- टूटते बनते रिश्ते
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को कल पूरे एक साल हो गये हैं और इस अवसर पर करीना कपूर और सैफ अली खान ने लंदन मे एक शानदार पार्टी की है। आज भी करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी उतनी ही फ्रेश और नयी नज़र आती है जितनी की सालों पहले नज़र आती थी। करीना कपूर और सैफ अली खान आज भी एक दूसरे के साथ एक बेहतरीन कैमिस्ट्री शेयर करते हैं। हालांकि करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी परदे पर कुछ खास लोगों को पसंद नहीं आती लेकिन रियल लाइफ में ये जोड़ी लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। लोगों को लगता है कि करीना और सैफ यूं लगते हैं कि जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हों।
कुछ लोगों का मानना है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों के बीच जो उम्र का फासला है वो बहुत ही अच्छा है उनके रिश्ते के लिए। क्योंकि सैफ के अंदर जो मैच्युरिटी है वही मैच्युरिटी करीना के अंदर भी है। कहते है ना कि लड़कियां लड़कों से पहले मैच्योर हो जाती हैं। इस हिसाब से लोग शादी के लिए लड़की से बड़ी उम्र का लड़का ही ढूंढते हैं। और सैफ और करीना के रिश्ते के बीच ये फैक्टर काफी अच्छी तरह से काम भी कर रहा है। करीना और सैफ को प्यार से लोग सैफीना भी बुलाते हैं। दोनों ही काफी स्टाइलिश और फिट कपल हैं। करीना जहां बॉलीवुड की फैशन दिवा के नाम से जानी जाती हैं वहीं सैफ अली खान भी अपने स्टाइल और अपनी फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं।
करीना और सैफ की शादी के पहले और उनकी शादी के बाद कई ऐसे रिश्ते थे जो कि टूटे, उलझे और उनमें से कुछ सुलझ गये तो कुछ टूट गये। कई सारे रिश्तों पर इस एक रिश्ते का असर पड़ा। आइये देखते हैं कि किन किन रिश्तों पर इस रिश्ते ने असर डाला।


Click it and Unblock the Notifications