शादी भूल अब बर्थडे प्लान में जुटे करीना-सैफ
मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी से जुडी़ अफवाहें खत्म होने का नाम तक नहीं ले रही हैं। शादी की तारीख से लेकर शादी का वेन्यू तक का फैसला अभी तक बैकस्टेज है। और अब तो अपनी शादी की प्लैनिंग छोड़ करीना और सैफ छोटे नवाब यानी सैफ के जन्मदिन की तैयारी में लग गए हैं। खबर है कि करीना और सैफ सैफ के जन्मदिन पर लंदन जाने का प्लान कर रहे हैं।
16 अगस्त को सैफ का जन्मदिन है और अपने जन्मदिन पर सैफ अली खान अपनी होने वाली पत्नी यानी करीना के साथ लंदन जाने की सोच रहे हैं। जन्मदिन मनाने के लिए करीना अपनी फिल्म 'हिरोइन' की डबिंग से और सैफ अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म गो गोवा गौन की शूटिंग से समय निकालकर लंदन में अपना जन्मदिन मनाएंगे।
अपनी शादी को लेकर काफी समय से सैफ ओर करीना कुछ परेशा नसे नज़र आ रहे हैं। करीना के हाथ से कई अच्छी फिल्में जाते जाते बचीं और कुछ तो निकल भी गईं। संजय लीला भंसाली ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी फिल्म की जूलियट एक शादी शुदा हिरोइन नहीं बन सकती। तब करीना और सैफ को लगा कि अभी करियर पर ध्यान देने की जरुरत हैं ना कि शादी करके सैटल होने की।
सूत्रों के अनुसार दोनों कपल लंदन में अपने पसंदीदा होटल में रहेंगे और साथ ही एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक समय गुजारेंगे। लंदन की खूबसूरती वैसे भी करीना को हमेशा से ही पसंद रही है और लंदन ही उनका फेवरेट हॉलीडे स्पॉट है। फिल्हाल करीना और सैफ अपनी शादी से जुड़े सवालों को लेकर काफी परेशान हो चुके हैं। और अब कुछ समय का ब्रेक चाहते हैं। सैफ तो आजकल अपने करियर और निजी जिंदगी से लेकर चल रही चर्चाओं से इतना परेशान हैं कि वो कहानियां तक बनाने लगे हैं। तो शायद ये कुछ तन्हा दिन सैफ और करीना को उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने में मददगार होंगे।


Click it and Unblock the Notifications