करीना के जिगर का टुकड़ा तैमूर हैं पापा सैफ अली खान की कार्बन कॉपी- जीभ चिढ़ाती क्यूट तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर एक बार फिर करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर हू-ब-हू अपने पापा सैफ अली खान की कार्बन कॉपी लग रहे हैं। तैमूर बॉलीवुड किड्स में सबसे लोकप्रिय हैं। अभी से सोशल मीडिया पर सैंकड़ों अकाउंट बने हुए हैं। इन अकाउट्स पर उनकी ढेरों फोटोज देखने को मिलती है।
इसी राह में एक बार फिर तैमूर यानी टिम की लेटेस्ट क्यूट फोटो छाई हुई है। इसमें दो फोटो का कोलाज बनाया हुआ है। जिसमें एक सैफ अली खान की बचपन की तस्वीर है और दूसरी तैमूर की। लेकिन दोनों ही तस्वीरों को देख आपको लगेगा कि ये तस्वीरें तैमूर की ही हैं।

सैफ अली खान बचपन में एकदम तैमूर जैसे दिखते थे। वहीं स्माइल, बाल और लुक। इसी खासियत के चलते अब तक ढेरों फैन इस फोटो को शेयर व लाइक कर चुके हैं। आइए आपको बेहद क्यूट और प्यारे तैमूर की ऐसी ही शानदार फोटो दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications