सैफ किसी के भी साथ हों हमबिस्तर, करीना को परवाह नहीं
हेडलाइन सुनकर आप हैरान रह गये होंगे लेकिन क्या करें.. यही कहना है करीना कपूर खान का जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में.. को लेकर खासी चर्चा में हैं।
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में बात करते-करते करीना अपने औऱ सैफ के करियर पर बात करने लगीं और कहा कि उन्हें सैफ का पर्दे पर किसी भी अभिनेत्री के साथ रोमांटिक होने, इंटिमेट होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मैं औऱ सैफ दोनों ही फिल्मी दुनिया में लंबे अऱसे से काम कर रहे हैं, हम सभी जानते हैं कि फिल्म की कहानी के हिसाब से हीरो-हिरोईन को काम करना पड़ता है इसलिए मुझे इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने यानी सैफ-करीना दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को काफी अलग रखा है औऱ दोनों ही एक-दूसरे के काम में दखल नहीं देते हैं, हां सलाह के लिए दोनों एक-दूसरे की राय जरूर लेते हैं।
गौरतलब है कि करीना कपूर की आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में.. का जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनीं फिल्म गोरी... करण जौहर के प्रोडक्शन की बहुप्रतिक्षित फिल्म है जो कि गुजरात के कच्छ गांव में शूट हुई है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications