Pic Of The day: तीन खान एक साथ, आप भी फटाफट देख लीजिए आज की सबसे बेस्ट तस्वीर
हम साथ साथ हैं ज़्यादातर लोग भूले नहीं होंगे। A Family that eats together, stays together, prays together! बस एकदम उसी फील वाली प्यारी सी तसवीर हम लेकर आए हैं बॉलीवुड के शाही खान परिवार की।
सबा खान, सैफ अली खान, सोहा अली खान, पटौदी खानदान के तीन चिराग एक साथ। और साथ में है परिवार के नए सदस्य करीना कपूर खान और कुणाल खेमू, परिवार की मुखिया शर्मिला टैगोर के साथ।

ये तस्वीर सोहा अली खान की शादी के वक्त की है और पूरा परिवार वाकई किसी शाही खानदान से कम नहीं लग रहा है। गौरतलब है कि करीना कपूर और सोहा अली खान काफी करीब हैं। सोहा के बारे में बात करते हुए करीना ने एक बार बताया था कि वो हमारा पूरा परिवार संभालती है।
[#Taaliyaaan: जिस सुपरस्टार को आप रोज़ बेवकूफ कहता है, उसने सबसे अकलमंद बात की है]
घर में जब भी अम्मा का पारा चढ़ता है तो सबसे पहले सोहा को फोन किया जाता है। उसे पता है कि क्या, कब और कैसे संभालना है। जब सैफ और सोहा बात करते हैं तो मैं बहुत छोटा महसूस करती हूं क्योंकि इनकी बातें जब कुणाल नहीं समझ पाता तो मैं तो क्या ही समझ पाऊंगी।
फिर भी सोहा इतनी प्यारी है कि वो मुझसे मेरे तरह की बातें पूछेगी। और क्या चल रहा है। क्या नया गॉसिप है। बॉलीवुड में किसका किसके साथ क्या पक रहा है और मुझे लगता है कि सारी ज़िंदगी मेरी इन्हीं सवालों में कटनी है।
वैसे बेबो कितनी बिंदास हैं, ये तो हम आपको उनके कुछ बयानों से ही साबित कर देंगे -


Click it and Unblock the Notifications
