सैफ-करीना अप्रैल में बनेंगे मियां-बीवी
लंबे समय से सैफ-करीना के मियां-बीवी बनने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, खबर आ रही है कि बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और प्रेमिका करीना कपूर अप्रैल 2012 के पहले हफ्ते में परिणय सूत्र बंधन में बंधने जा रहे है।
खबर है कि सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी फिल्म ऐजेंट विनोद के रिलीज के बाद शादी करेंगे। फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
आपको बता दें कि पिछले महीने सैफ अली खान की अम्मी जान शर्मिला टैगोर ने भी शादी के लिए अप्रैल का ही जिक्र किया था। दोनों ही परिवारों में इस शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। वैसे खबर यह भी है कि करीना के बहू बनते ही सैफ की छोटी बहन सोहा अली खान भी कुणाल खैमू की दुल्हन बन जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications
