तैमूर की नैनी चार्ज करती हैं इतने लाख रुपये ? एक महीने की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश...

Taimur ali khan nanny Lalita Dsilva charges 2.5 lakh rupees per month salary: बॉलीवुड एक्टर और बिजनेसमैन का नाम आए दिनों सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन फिलहाल तो इन दिनों एक ऐसा नाम चर्चाओं में आ गया है जिसके बारे में हर कोई जानना पसंद कर रहा है। वह कोई और बल्कि तैमूर अली खान की नैनी हैं। बता दें कि तैमूर की नैनी का नाम ललिता डिसिल्वा है जो हाल ही में अनंत-राधिका की शादी में भी नजर आई थीं। ललिता डिसिल्वा और अनंत के गले लगते हुई तस्वीरें जमकर सुर्खियों में बनी थीं। बता दें कि ललिता डिसिल्वा सबसे पहले अनंत अंबानी की नैनी थीं। उसके बाद वह तैमूर की नैनी बनीं और अब वह साउथ सुपरस्टार राम चरण की बेटी की नैनी हैं।
ललिता डिसिल्वा की सैलरी जानने के लिए लोग हैं उत्साहित
बता दें कि इन दिनों ललिता डिसिल्वा की सैलरी को लेकर भी चर्चे बने हुए हैं। लोग यह जानने के लिए बेहद उत्साहित हो रहे हैं कि इतनी बड़ी और नामी फैमिली के बच्चों को संभालने के लिए ललिता कितना पैसा चर्चा करती होंगी। बता दें कि ललिता डिसिल्वा की सैलरी को लेकर अभी तक कई दावे किए जा चुके हैं, लेकिन हाल ही में ललिता डिसिल्वा ने अपनी सैलरी का खुलासा किया है।
इतने लाख रुपये लेती हैं तैमूर की नैनी
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में ललिता डिसिल्वा ने तैमूर और जेह के बारे में कई बातें बताईं। ललिता से उनकी सैलरी के बारे में भी पूछा गया कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है कि आप 2.5 लाख रुपये महीने की सैलरी लेती हैं। करीना और सैफ आपको 2.5 लाख रुपये की महीने की सैलरी देते थे। इसपर ललिता डिसिल्वा चुप्पी तोड़ते हुए कहती हैं कि 2.5 लाख रुपये ? काश मेरी इतनी सैलरी होती, मेरी इच्छा है। आपके मुंह में घी-शक्कर। यह सिर्फ अफवाहें हैं।
इसके बाद उनसे पूछा गया कि आपने इस बारे में करीना से बात की थी। इसपर ललिता ने कहा हां, करीना ने कहा था कि यह सिर्फ अफवाहें हैं इसे गंभीरता से मत लो बहन। तब मैं समझ गई थी कि गलत अफवाहें उड़ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











