'डेढ़ साल के भीतर होगा तलाक...', Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के रिश्ते को लेकर ज्योतिष का बड़ा बयान

Kareena Kapoor Saif Ali Khan Divorce Prediction: करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के एक मशहूर कपल माने जाते हैं। दोनों की शादी को 13 साल हो चुके हैं और दोनों के दो बेटे भी हो चुके हैं। जिनका नाम जहांगीर और तैमूर अली खान है। लेकिन अब इसी बीच यूट्यूब पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक ज्योतिषी सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं।
एस्ट्रोलॉजर का दावा है कि सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाएगी। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान एस्ट्रोलॉजर सुशील ने सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को लेकर रिएक्शन दिया है। दरअसल सिद्धार्थ ने जब उनसे सवाल किया कि सैफ अली खान पर जो अटैक हुआ था आपके हिसाब से वह क्यों हुआ था।
इस पर एस्ट्रोलॉजर सुशील ने जवाब देते हुए कहा कि "सैफ अली खान और करीना कपूर की मैंने कुंडली देखी है। मैं 2010 में ही यह प्रीडिक्शन दे चुका हूं कि यह शादी नहीं चलेगी। इसीलिए यह घर का मुद्दा भी हो सकता है और इन लोगों का जो भी मैटर है वह सॉल्व नहीं होगा डेढ़ साल के भीतर में तलाक हो जाएगा।"
मालूम हो कि कुछ वक्त पहले सैफ अली खान पर अटैक हुआ था और उनके घर में एक शख्स घुस गया था। जो उनके बेटे जहांगीर पर अटैक करने आया था लेकिन सैफ अली खान पर उसने अटैक कर दिया था। इसके बाद उनके बेटे तैमूर उनको हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और उनका इलाज हुआ। उनकी रीढ़ की हड्डी के पास से एक टुकड़ा भी निकाला गया था।


Click it and Unblock the Notifications