मैं दिल से काफी रोमांटिक हूं: करीना कपूर
सैफ अली खान के साथ एक्शन फिल्म एजेंट विनोद में काम कर रहीं करीना कपूर का कहना है कि यह फिल्म करीना की लास्ट अंतिम एक्शन फिल्म होगी क्योंकि उन्हें स्टंट करने में उन्हें मजा नहीं आता है। वो एक रोमांटिक फिल्म की हिरोइन हैं।
करीना का कहना है कि वो दिल से काफी रोमांटिक है और उन्हें गोलियों की आवाज से डर लगता है। 'एजेंट विनोद' मेरी अंतिम एक्शन फिल्म है और मैं अब कोई एक्शन फिल्म नहीं करूंगी। मुझे रोमांटिक फिल्में पसंद है और नाचना गाना अच्छा लगता है।
आपको बता दें कि फिल्म रॉ वन की शूटिंग से पहले ही करीना ने शाहरुख खान को कह दिया था कि वो फिल्म में ज्यादा एक्शन नहीं करेंगी। शाहरुख ने जब उनकी बात मानी तभी करीना ने हां कहा। वैसे लोगों का कहना है कि करीना इस तरह से फिल्म का नेगेटिव प्रमोशन कर रही हैं।
इधर वो शादी करने की बात से भी इनकार कर रही हैं करीना कहती हैं कि मेरे और सै के पास फिल्मों के बहुत से काम है इसलिए इस साल तो हम शादी के लिए सोच भी नहीं सकते।


Click it and Unblock the Notifications