करीना कपूर के लाडले तैमूर ने किचन में बना डाला ये पकवान, फोटो फैंस भी हो गए हैरान
करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसे देख आप भी कहेंगे सो क्यूट। अक्सर तैमूर कुछ न कुछ करते दिखते हैं, और उनके किए हर काम का सोशल मीडिया पर खूब शोर रहता है। इस बार सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान शैफ बने हैं। जिन्होंने कीचन में शानदार कूकिज बनाए हैं जिन्हें देख फैंस भी चौंक गए।
सोशल मीडिया पर तैमूर द्वारा बनाए बिस्कुट की फोटो करीना कपूर ने शेयर की। इन कुकिज की खासियत ये है कि इसमें करीना की पूरी फैमिली है जिस पर करीना ने कहा 'एक ही फ्रेम में मेरे लड़के। तैमूर ने इन कुकिज की शेप गुड्डे गुड़ियों की तरह बनाई है जिसमें उन्होंने पापा सैफ, मां करीना और छोटे भाई को दर्शाने की कोशिश की है।
बता दें कुछ दिन पहले ही करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। हालांकि अभी तक करीना कपूर ने बेटे का नाम रिवील नहीं किया है। वहीं फैंस तैमूर के छोटे बेटे के नाम को लेकर काफी उत्सुक हैं।

किसानी भी कर चुके तैमूर
तैमूर अक्सर कुछ नई एक्टिविटी करते दिखते हैं, इसके बारे में उनके पैरेंट्स ही अपेडट करते हैं। कुछ दिन पहले सैफ अली खान के साथ तैमूर किसानी करते दिखे थे।

तैमूर अली खान की पेटिंग
कुछ दिन पहले लॉकडाउन में तैमूर ने पेटिंग भी बनाई थी। अपने आर्ट और क्राफ्ट के प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने ये पेटिंग बनाई थी। करीना ने बताया था कि तैमूर को पेटिंग का काफी शौक भी है।

जब तैमूर ने बनाये थे गणपति बप्पा
लॉकडाउन के दौरान गणपति उत्सव पड़ा था, इस दौरान तैमूर ने खास अंदाज में अपने टॉयज के जरिए गणपति बनाए थे जिसकी तस्वीर खासा वायरल हुई थी।

तैमूर का गुस्सा
कई मौके पर तैमूर अली खान का गुस्सा भी देखने को मिला है। कई बार पैपराजी पर वह गुस्सा करते दिखे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











