..................... Kareena Kapoor's son Jeh does yoga with mom, their cute video going viral on social media । मॉम करीना कपूर के साथ बड़े प्यार से योगा करते दिखे जेह, वायरल हुआ यह वीडियो - Hindi Filmibeat

मॉम Kareena Kapoor के साथ बड़े प्यार से योगा करते दिखे नन्हें Jeh, वायरल हुआ यह वीडियो

Kareena Jeh Yoga

करीना कपूर जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही अधिक वो फिटनेस को लेकर सजग रहती हैं। करीना कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं करीना कपूर योगा से लेकर जिम और पिलाटे क्लास तक करना पसंद करती हैं। लेकिन, खास बात यह है कि करीना को वर्कआउट पार्टनर अब घर में ही मिल गया है।

लेकिन, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि बेबो के नन्हें शहजादे जेह अली खान हैं। दो वर्षीय जेह अपनी मॉम करीना कपूर के साथ काफी मजेदार तरीके से योग करते हैं और उन्हें ऐसा करते देख आपके भी चेहरे पर स्माइल आ ही जाएगी। दरअसल, अंशुका योगा क्लास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीना और जेह का एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- 'किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है...सप्ताह शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका'। वीडियो में करीना कपूर पिंक कलर की स्पोर्ट टॉप और पिंक कलर की मैचिंग टाइट्स में नजर आ रही हैं। बिना मेकअप के करीना कपूर इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रहीं और उन्होंने बालों को बांध रखा है।

जेह और करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जेह की इस क्यूट हरकत को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कई सेलेब्स, ने भी कॉमेंट किया है। एक्ट्रेस जरीन खान और बेबो की ननद सबा अली खान पटौदी भी शुमार हैं.

इसके पहले भी कई मौकों पर करीना कपूर खान अपने बेटों के साथ नजर मस्ती करते नजर आ चुकी हैं। कई बार वो जिम से तैमूर के साथ तस्वीर तो कई बार जेह के साथ भी वर्कआउट के दौरान नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X