Randhir Kapoor- Babita: 35 सालों के बाद साथ हुए रणधीर कपूर- बबीता, इस वजह से अलग हुए थे करीना कपूर के मां-पिता

kareena-kapoor-s-parents-babita-and-randhir-kapoor-reunited-after-35-years-of-separation

Randhir Kapoor- Babita: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आ रही है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के मां- पिता बबीता और रणधीर कपूर एक बार फिर साथ आ चुके हैं। जी हां, 1988 में अलग हुए रणबीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर साथ आ गए हैं। बता दें, 35 साल अलग रहने के बावजूद इन्होंने कभी तलाक नहीं लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता बांद्रा में स्थित अपने पति के नए घर में रहने के लिए सारा सामान लेकर पहुंच गई हैं। कोई शक नहीं कि ये पूरे कपूर परिवार के लिए खुशी का पल है।

1971 में रणधीर कपूर से शादी के बाद बबीता ने अपने करियर को अलविदा कह दिया था। इनकी दो बेटियां हुईं, लेकिन फिर रिश्ते में तनाव आने लगा। 80 के दशक में बबीता ने अपनी दोनों बेटियों के साथ राजकपूर का बंगला छोड़ दिया था और लोखंडवाला के एक अपार्टमेंट में आकर अलग रहने लगी थीं।

रणधीर कपूर ने फिल्म कल आज और कल से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया और कुछ हिट फिल्में भी दी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्हें बबीता से प्यार हुआ और उनसे ही शादी कर ली। लेकिन फिर रणधीर की फिल्में फ्लॉप होने लगीं, जिस वजह से उन्हें शराब की लत गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका रणधीर कपूर का लापरवाह रवैया बबीता को बिल्कुल पसंद नहीं था। जिस वजह से रिश्ते में दरार आने लगी।

एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने अपने मां- पिता के अलग होने को लेकर बयान दिया था कि, "मैं और करिश्मा बहुत छोटी सी उम्र में ही ये समझ चुके थे कि बिना साथ रहे भी रिश्ते अच्छे तरीके से निभाए जा सकते हैं। हमारे पेरेंट्स भले ही साथ ना रहें लेकिन जब भी उन्हें कहीं साथ मौजूद होना होता है तो वो पहुंच जाते हैं। मेरे पेरेंट्स अच्छा रिलेशनशिप शेयर करते हैं, लेकिन दो लोग जब ये समझ जाते हैं कि कई बार जिंदगी जैसी प्लान करो वैसी नहीं चलती तो अलग रहने में कोई हर्ज नहीं है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X