करीना ने तैमूर को बिगाड़ दिया है, वो बहुत ज़िद्दी हो गया है - सैफ अली खान
अगर मीडिया को किसी एक स्टार किड में दिलचस्पी है तो वो है तैमूर अली खान। तैमूर कब क्या करते हैं, ये मीडिया ज़रूर पता लगाता है क्योंकि फैन्स को तैमूर बेहद पसंद हैं और उनकी प्यारी प्यारी हरकतें लोगों को काफी पसंद आती हैं। लेकिन अब ये सारी बातें तैमूर को बिगाड़ रही हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि करीना तैमूर के साथ ज़्यादा सख्ती नहीं दिखाती हैं और इस बात का फायदा अब तैमूर उठाने लगे हैं। अब वो आजकल स्कूल ना जाने की ज़िंद करते हैं।

सैफ ने बताया कि तैमूर को अब किसी भी बात के लिए ना सुनना नहीं पसंद है क्योंकि उसकी हर डिमांड पूरी हो जाती है। हाल ही में मैंने उसे किसी चीज़ के लिए ना कहा और वो गुस्सा हो गया।
सैफ अली खान ने ये भी बताया कि तैमूर को अगर कोई ना कह दे तो वो कहता है कि तुम गंदे हो, मैं तुमसे प्यार नहीं करता हूं, मैं तुम्हार सर फोड़ दूंगा। मुझे समझ नहीं आता कि वो ये सारी चीज़ें सीख कहां से रहा है।
वैसे केवल सैफ ही नहीं, करीना कपूर ने भी कई बार तैमूर के बारे में काफी बातें की हैं -


Click it and Unblock the Notifications