First Pic: मिलिए लाल सिंह चड्ढा की दुलहनिया करीना कपूर से, शूटिंग से लीक हुआ लुक
करीना कपूर आजकल, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं और अब फिल्म से उनका दुलहन लुक लीक हो गया है। इस सीन में करीना, एक सरदारनी दुलहन के रूप में तैयार दिखाई दे रही हैं। हाथों में मेंहदी, पैरों में मोजड़ी।
इससे पहले भी फिल्म से करीना कपूर का सरदारनी लुक लीक हुआ था। करीना कपूर इस बेहद सादे से शादी के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

गौरतलब है कि फिल्म से अभी तक केवल आमिर खान का लुक जारी हुआ है लेकिन शूटिंग के दौरान करीना कपूर की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। अब ये तस्वीरें कहां से लीक हो जाती हैं, फिलहाल कोई नहीं जानता।
लाल सिंह चड्ढा, अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है और फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है। अब करीना का ये लुक देखकर फैन्स फिल्म के लिए और ज़्यादा उत्साहित हो चुके हैं।
वैसे आपको दिखाते हैं करीना की फिल्मों से उनके कुछ बेहद खूबसूरत Bridal Looks -


Click it and Unblock the Notifications