करीना पर झपटे दीवाने प्रशंसक

By Staff

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर अहमदाबाद की अपनी पहली यात्रा को लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगी। उनकी आंखों के सामने वह मंजर कौंधता रहेगा जब वहां स्टेज पर एक प्रस्तुति के दौरान प्रशंसकों की भीड़ उनकी ओर झपट पड़ी।

दरअसल करीना गुरुवार को फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के बेटे जैकी की फिल्म 'कल किसने देखा' के प्रमोशन के दौरान वहां कर्णावती क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रही थीं तभी यह घटना घटी।

उनके पहले सोफिया चौधरी और जैकी अपने नृत्य से समां बांध चुके थे और दर्शक उत्साहित थे। जैसे ही करीना स्टेज पर आईं सैकड़ों प्रशंसक स्टेज की ओर दौड़ पड़े उन्हें किसी तरह पिछले गेट से निकाल कर बचाया गया।

घटना से स्तब्ध वाशु भगनानी ने कहा, "यह सच है। अहमदाबाद में लोग करीना को देखकर पागल हो गए थे। हमें भीड़ की उम्मीद तो थी लेकिन वहां 30,000 लोग थे। जब करीना स्टेज पर आईं तो एकाएक करीब 400 लोग स्टेज की ओर लपके सौभाग्यवश कोई दुर्घटना नहीं हुई।"

करीना के ऋणी हैं भगनानी

भगनानी ने कहा कि वह करीना के ऋणी हैं क्योंकि उन्होंने उनके बेटे के लिए इतना बड़ा खतरा उठाया। भगनानी ने कहा, "कौन कहता है कि फिल्म जगत के लोगों के पास दिल नहीं होता। करीना का दिल इतना बड़ा है।"

इस संबंध में करीना ने कहा, "हां एक स्तर पर यह थोड़ा डराने वाला अनुभव था लेकिन यह सब होता है। अहमदाबाद की यह मेरी पहली यात्रा थी मैंने वहां कोरियोग्राफर रेमो द्वारा निर्देशित गीतों पर नृत्य किया।

यह कार्यक्रम वाशु जी के बेटे के लिए था। मैं कैसे भूल सकती हूं कि उन्होंने मुझे मेरी पहली बड़ी हिट 'मुझे कुछ कहना है' दी थी। जब उनका बेटा फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है तो उनकी मदद करना मेरा कर्तव्य है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X