..................... Kareena Kapoor to Romance Akshay Kumar in 'Gabbar'? - Hindi Filmibeat

फिल्म 'गब्बर' से पर्दे पर एतराज की जोड़ी अक्षय-करीना की वापसी!

करीना कपूर ने उस मिथक को तोड़ दिया जिसमें कहा जाता है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों की डिमांड घट जाती है। लेकिन ना तो करीना के करियर पर और ना ही करीना की डिमांड पर शादी के बाद कोई भी चेंज हुआ है, आज भी विज्ञापन जगत उन्हें साइन करने की होड़ मचाये हुए है। उन्हें लगातार फिल्में ऑफर हो रही है। जिसका ताजा उदाहरण है फिल्म 'गब्बर'।

तमिल की सफलतम फिल्म 'रामना' के हिंदी संस्करण 'गब्बर' में अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर से अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आ सकती है। फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार ही है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह खुद करीना को अपने अपोजिट साइन करना चाहते हैं। मालूम हो कि इस मेगबजट वाली फिल्म 'गब्बर' को तेलुगू फिल्मकार क्रिश निर्देशित करेगें और अक्षय कुमार और संजयलीला भंसाली इसका निर्माण कर रहे हैं।

वैसे यह फिल्म दो हिरोईन वाली एक्शन मूवी है,अभी केवल करीना के बारे में बात की गयी है लेकिन करीना ने फिल्म अभी तक साइन नहीं की है। अगर फिल्म करीना करती है तो यह रामलीला विवाद के बाद उनकी पहली फिल्म होगी जो कि वह भंसाली के साथ करेंगी, फिलहाल क्रिश ने मीडिया से कहा, "हमने अब तक हीरोइन नहीं चुनी है। वर्तमान में हम निर्माण से पहले की प्रक्रिया में व्यस्त हैं। जब हम नायिका चुन लेंगे तो उसके नाम की घोषणा करेंगे। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।"

मालूम हो कि करीना ने अक्षय के साथ तलाश, एतराज जैसी फिल्में की हैं, दोनों को साथ देखना लोग पसंद करते हैं, देखते हैं कि इस बार दोनों साथ आते हैं कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X